सेहत
Health Benefits Of Green Beans: हरी बीन्स फाइबर से भरपूर होती है और इसे खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है. इससे सेहत को कई अन्य फायदे भी होते हैं...
डीएनए हिंदी : सेहत के लिहाज से हरी सब्जियां काफी फायदेमंद होती हैं, इन्हीं में से एक है हरी बींस (Green Beans). बता दें कि हरी बीन्स को बहुत ही ज्यादा पौष्टिक माना जाता है. आमतौर पर ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल सब्जी, फ्राइड राइस बनाने में करते हैं. बता दें कि हरी बीन्स की कई किस्में हैं, जिनमें स्ट्रिंग बीन्स, फ्रेंच बीन्स या स्नैप बीन्स आदि शामिल हैं. बींस में विटामिन ए, सी और के पाए जाते हैं और ये फोलिक एसिड और कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं. इतना (Health Benefits Of Green Beans) ही नहीं हरी बीन्स फाइबर से भरपूर होती है और इसे खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है. इससे सेहत को कई अन्य फायदे भी होते हैं. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बता रहे हैं की हरी बींस सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है और इससे किन बीमारियों (Green Beans Benefits) से छुटकारा मिलता है. आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...
दिल को रखे हेल्दी
बता दें कि हरी बींस कैल्शियम और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होती है. फ्लेवोनोइड्स पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सिडेंट हैं जो आमतौर पर फलों और सब्जियों में पाए जाते हैं पर यह इस हरी सब्जी में पाया जाता है, जिसके सेवन से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है.
यह भी पढ़ें : क्या है आर्थराइटिस और रूमेटाइड आर्थराइटिस में अंतर? जानें लक्षण और बचाव के आसान उपाय
आंखों के लिए है फायदेमंद
इसके अलावा कैरोटीनॉयड से भरपूर हरी बीन्स आंखों के लिए फायदेमंद होती है और अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में हरी बीन्स जरूर शामिल करें. बता दें कि ये ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन से भी समृद्ध हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं.
स्किन और बालों के लिए है लाभदायक
इसके अलावा पोषक तत्वों से भरपूर हरी बीन्स स्किन और बालों को स्वस्थ रखने में मददगार है, यह नाखून को भी मजबूत बनाने में मददगार होता है. ऐसे में अगर आप नियमित रूप से हरी बीन्स खाते हैं, तो इससे आपको काफी फायदा हो सकता है.
पेट को रखता है दुरुस्त
वहीं बींस के नियमित सेवन से पेट भी स्वस्थ रहता है और इनके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है. साथ ही गैस, कब्ज और पेट में मरोड़ की परेशानी नहीं होती है.
यह भी पढ़ें : रात में कहीं मुंह खोल कर तो नहीं सोते आप? झेलनी पड़ सकती हैं ये समस्याएं, तुरंत बदलें आदत
हड्डियों को मिलती है मजबूती
इतना हीं नहीं गबींस में भरपूर मात्रा में विटामिन K पाया जाता है और यह कैल्शियम का भी समृद्ध स्रोत माना जाता है. ऐसे में ये पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं और फ्रैक्चर के जोखिम को कम कर देते हैं.
(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर