सेहत
Cinnamon Benefits For Men: दालचीनी स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. खासतौर से पुरुषों के लिए यह काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
दालचीनी उन मसालों में शामिल है, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. खासतौर से पुरुषों के लिए यह काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. हालांकि इसके सेवन का सही तरीका आपको मालूम होना चाहिए. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें विटामिन, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस, मैंगनीज, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे की पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. यह सभी गुण दालचीनी को औषधी बनाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पुरुषों के लिए इसके फायदे क्या हैं और कैसे करें इसका सेवन?
दालचीनी के गुण
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक पुरुषों के लिए दालचीनी का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. इससे पुरुषों की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं.
कैसे करें इसका सेवन?
इसके लिए आप दालचीनी पाउडर को अपनी चाय, दूध, या पानी में मिला कर पी सकते हैं. इसके अलावा दालचीनी-शहद, दालचीनी-अदरक का मिश्रण और दालचीनी की चाय का सेवन कर सकते हैं. हालांकि इसका सेवन करने से पहले आप एक बार हेल्थ एक्सपर्ट् की सलाह जरूर लें..
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.