Advertisement

Health Tips: कई बीमारियों में दवा की तरह काम करता है ये एक मसाला, फायदे जान जाएंगे चौंक

Health Tips: रसोई में मौजूद मसाले कई गुणों से भरपूर होते हैं. कई मसालों का इस्तेमाल बीमारियों को दूर करने का काम करता है.

Latest News
Health Tips: कई बीमारियों में दवा की तरह काम करता है ये एक मसाला, फायदे जान जाएंगे चौंक

Health Tips

Add DNA as a Preferred Source

Javitri Health Benefits: रसोई में मौजूद कई मसालों का इस्तेमाल दवा के तौर पर भी किया जा सकता है. ऐसे ही एक मसाला जावित्री है. इसकी खूशबू जायफल जैसी होती है और स्वाद थोड़ा गर्म जायफल की तरह ही होता है. इसका इस्तेमाल कई पकवानों को बनाने में किया जाता है. जावित्री में मैग्नीशियम, कैल्शियम, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-कैंसर और एंटीडायबिटिक गुण होते हैं. जो सेहत को कई समस्याओं से बचाते हैं. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

जावित्री के फायदे

- इसमें त्वचा पर निखार लाने वाले प्राकृतिक गुण होते हैं. यह स्किन के लिए बहुत ही अच्छा होती है. इसके अलावा यह अनिद्रा को भी दूर करता है.
- जावित्री का डेली रूटीन में सेवन करना वेट लॉस में फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी.


फेंक देते हैं इन 5 फलों के बीज तो ठहर जाएं, ये सेहत को रखेंगे दुरुस्त नहीं लेनी पड़ेंगी दवाएं


- पेट दर्द, कब्ज, पाचन शक्ति को बढ़ाने आदि में यह लाभकारी होता है. पाचन से जुड़ी समस्याओं को इससे दूर कर सकते हैं.
- जावित्री में एंटी इंफ्लामेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो गठिया के दर्द और सूजन को कम करते हैं. जोड़ों के दर्द में इसका सेवन कर सकते हैं.

- शुगर मरीजों के लिए इसका सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है. इसमें एंटी-डायबिटिक गुण भी पाए जाते हैं. इसका इसे आप चाय में मिलाकर पी सकते हैं.
- इन सभी के साथ ही ओरल हेल्थ, किडनी, सर्दी और जुकाम जैसी समस्याओं में यह लाभकारी होती है. इसका सेवन खड़े मसाले के तौर पर कर सकते हैं. इसके अलावा चाय या दूध में मिक्स करके इसे पी सकते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement