Advertisement

Cabbage Juice Benefits: हाई ब्लड प्रेशर से लेकर वजन को कम करता है इस पत्तेदार सब्जी का जूस, जानें इसके फायदे और तरीका

पत्तेदार सब्जी का सेवन विटामिन से लेकर थायमिन समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इन्हीं में पत्तागोभी भी एक है. 

Latest News
Cabbage Juice Benefits: हाई ब्लड प्रेशर से लेकर वजन को कम करता है इस पत्तेदार सब्जी का जूस, जानें इसके फायदे और तरीका
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन हर कोई बताता है. इसकी वजह इनका पोषक तत्वों से भरपूर होना है. इन्हीं में से एक पत्तेदार गोभी भी शामिल है. इसका सेवन इन दिनों सब्जी से लेकर सलाद और चाइनीज फूड में तेजी से बढ़ा है. इसका सेवन जितना फायदेमंद है. उससे कहीं ज्यादा इसका जूस फायदा करता है. इसकी वजह पत्तागोभी में विटामिन सी,ई,के,बी6, फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस,​ जिंक, मैंगजीन, कोलिन, राइबोफ्लेविन और थायमिन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह बीपी कंट्रोल (Blood Pressure Control) करने से लेकर वेट लॉस और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी मददगार साबित होता है, आइए जानते हैं इसका जूस बनाने का तरीका और फायदे

पत्तागोभी के जूस पीने के फायदे

इम्यूनिटी करें बूस्ट

पत्तागोभी का जूस इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. इसमें मिलने वाले विटामिन सी से लेकर दूसरे पोषक तत्व बहुत ही फायदेमंद होते हैं. इसे रोजाना डाइट में शामिल करना भी फायदेमंद होता है. 

Turmeric Milk Side Effects: हल्दी का दूध इन लोगों के लिए होता नुकसानदायक, भूलकर भी नहीं करना चाहिए इसका सेवन 

ब्लड प्रेशर को रखता है कंट्रोल

पत्तागोभी में मौजूद पोटैशियम शरीर में बढ़े हुए सोडियम को कम करता है. इसके हर दिन सेवन करने से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) भी कंट्रोल में रहता है. 

हार्मोंस को बनाए रखता है संतुलित

पत्तागोभी का जूस शरीर में हार्मोंस के संतुलन को सही करता है. यह थायरॉइड ग्लैंड (Thyroid Glad) के साथ ही हार्मोंन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है. जूस का सेवन आयोडीन की कमी को भी ठीक करता है और हाइपरथायरॉइडिज्म की संभावना कम करता है.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement