Advertisement

Haldi Water Benefits: दवा की तरह काम करता है हल्दी का पानी, कॉलेस्ट्रोल से लेकर डायबिटीज तक को देता है मात

Haldi Water Benefits: हल्दी का इस्तेमाल करने से कई रोगों में फायदा होता है. हल्दी का पानी भी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है.

Latest News
Haldi Water Benefits: दवा की तरह काम करता है हल्दी का पानी, कॉलेस्ट्रोल से लेकर डायबिटीज तक को देता है मात

Haldi Ke Pani Ke Fayde

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः रसोई में रखे मसाले खाने के टेस्ट के साथ ही सेहत को भी अच्छा बनाते हैं. रसोई में मौजूद हल्दी भी औषधीय गुणों (Haldi Benefits For Health) से भरपूर होती है. इसमें खनिज, विटामिन ए और कार्बोहाइड्रेट होता है. हल्दी का इस्तेमाल करने से कई रोगों में फायदा होता है. हल्दी का पानी (Haldi Ke Pani Ke Fayde) भी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है. सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीने से हेल्थ को गजब के फायदे (Benefits Of Drinking Turmeric Water) मिलते हैं. आइये आपको हल्दी के पानी की ड्रिंक (Haldi Water Benefits) बनाने और इससे होने वाले फायदे के बारे में बताते हैं.

हल्दी का पानी पीने के फायदे (Benefits Of Drinking Turmeric Water)
इम्यून सिस्टम के लिए

हल्दी के पानी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो इम्यून सिस्टम के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं. हल्दी के ये गुण खांसी, जुकाम और गले के दर्द से राहत दिलाने का भी काम करते हैं. रोज सुबह हल्दी का पानी पीने से इम्यूनिटी बढ़िया रहती है.

स्किन के लिए
त्वचा के लिए भी हल्दी बहुत ही फायदेमंद होती है. स्किन पर हल्दी लगाने से कई फायदे मिलते हैं. स्किन की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए हल्दी का पानी भी फायदेमंद होता है. सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीने स्किन पर सूजन और जलन की समस्या दूर हो जाती है.

कैसे फैलता है जानलेवा निपाह वायरस, क्या हैं लक्षण और बचाव के उपाय

डायबिटीज के लिए
रोजाना हल्दी का पानी पीने से शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं. हल्दी वाला पानी शुगर मरीजों के लिए रामबाण माना जाता है. यह डायबिटीज को नियत्रिंत रखता है और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे से बचाता है.

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
हल्दी का पानी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी फायदेमंद होता है. इसके लिए हल्के गर्म पानी में दो चुटकी हल्दी और कुछ बूंदे नींबू का रस मिलाएं. इससे बॉडी डिटॉक्स रहती है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है.

वजन कम करने के लिए
एक हल्दी की गांठ को दो कप पानी में उबालें और पानी को आधा होने तक पकाएं. जब एक पानी बच जाएं तो इसे छान लें. इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पीएं इससे वजन कम करने में मदद मिलती है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement