Advertisement

केरल से सामने आया H1N1 Swine Flu का मामला, कक्षा 9वीं का छात्र पाया गया पॉजिटिव, जानें इसके लक्षण और बचाव

H1N1 Virus Cases In Kerala: केरल में कोल्लम के स्कूल में कक्षा 9वीं एक छात्र H1N1 पॉजिटिव मिला है. यह एक स्वाइन फ्लू वायरस है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है.

Latest News
केरल से सामने आया H1N1 Swine Flu का मामला, कक्षा 9वीं का छात्र पाया गया पॉजिटिव, जानें इसके लक्षण और बचाव

H1N1 in Kerala

Add DNA as a Preferred Source

H1N1 Swine flu: केरल से H1N1 Swine Flu का एक मामला सामने आया है. केरल के कोल्लम (H1N1 in Kerala) जिले के स्कूल में नौंवी कक्षा का छात्र इस वायरस से संक्रमित पाया गया है. बता दें कि, उस छात्र के अलावा भी तीन अन्य छात्रों में इसके लक्षण (H1N1 Symptoms) देखने को मिले हैं हालांकि, इनकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है. रिपोर्ट आने के बाद ही इन छात्रों के संक्रमित होने की पुष्टि होगी.

क्या है H1N1 वायरस? (What Is H1N1 Virus)

H1N1 एक इन्फ्लुएंजा वायरस है जो एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. यह वायरस लोगों में साधारण कफ और कोल्‍ड के साथ शुरू होता है और बाद में इसके कई लक्षण नजर आते हैं. बता दें कि, साल 2010 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने H1N1 वायरस को महामारी घोषित किया था. इसकी रोकधाम के लिए वैक्सीनेशन कराना बहुत ही जरूरी है. चलिए आपको इस वायरस के लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में बताते हैं.

हेल्दी और हैप्पी रहने के लिए जापानी लोगों से सीखें ये 5 आदतें, बदल जाएगी जिंदगी

H1N1 वायरस के लक्षण (H1N1 Virus Symptoms)

H1N1 वायरस के होने पर सामान्य सामान्य फ्लू के जैसे ही लक्षण नजर आते हैं. इस वायरस के संपर्क में आने के करीब 2-3 दिन बाद लक्षण नजर आने लगते हैं. बुखार, ठंड लगना, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, सिरदर्द और थकान जैसे लक्षण नजर आते हैं.

इसके अलावा बच्चों में H1N1 वायरस के लक्षण नजर आते हैं. बच्चों को सांस लेने में तकलीफ, बुखार के साथ में रैशेज होना, सुस्ती और छाई रहती है. अगर आपको इन सभी लक्षणों का सामना करना पड़ रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

H1N1 वायरस से बचाव के उपाय (H1N1 Virus Precautions)

- हाथों को साबुन-पानी और सैनिटाइजर से साफ करते रहें. हाथों को अच्छे से साफ करने आप इस वायरस को शरीर में प्रवेश करने से रोक सकते हैं.
- भीड़-भाड़ में जाने पर और घर से बाहर निकलने पर चेहरे को मास्क से ढक कर रखें. किसी संक्रमित या लक्षण दिखने वाले के नजदीक जाने से बचें.
- आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें और H1N1 से बचाव के लिए फ्लू वैक्सीन लगवाएं. इन तरीकों से आप अपना बचाव कर सकते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement