Advertisement

दुनिया की सबसे सेहतमंद सब्जियों में आता है इस हरी सब्जी का नाम, एनीमिया जैसी बीमारी में करती है रामबाण दवा का काम

सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. इनमें हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है. इन हरी सब्जियों में ही एक सब्जी ऐसी है,​ जिसमें दर्जनों पोषक तत्व पाएं जाते हैं. इसका सेवन की बीमारियों को दूर रखता है.

Latest News
दुनिया की सबसे सेहतमंद सब्जियों में आता है इस हरी सब्जी का नाम, एनीमिया जैसी बीमारी में करती है रामबाण दवा का काम
Add DNA as a Preferred Source

दुनिया की सबसे सेहतमंद सब्ज़ी: हम रोज़ाना बाज़ार जाते हैं, तरह-तरह की सब्ज़ियाँ देखते हैं. रंग-बिरंगी, आकर्षक सब्ज़ियां देखकर हमारे मुंह में पानी आ जाता है. हमें जो सब्ज़ियाँ पसंद आती हैं, उन्हें हम घर लाते हैं, उन्हें स्वादिष्ट तरीके से पकाते हैं और खाते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि हम जो सब्ज़ियाँ खाते हैं, उनमें से कौन-सी हमारी सेहत के लिए सबसे ज़्यादा फ़ायदेमंद है? कौन-सी सब्ज़ी हमारे शरीर को ज्यादा ऊर्जा देती है.

दुनिया में हज़ारों तरह की सब्ज़ियां हैं. हर एक में पोषक तत्वों की अपनी अलग-अलग मात्रा होती है. लेकिन अगर आप पूछें कि उन सबमें ये सबसे ज्यादा पोषक तत्वों से भरी सब्जी का नाम पूछेंगे तो इसमें सबसे पहला नाम पालक का होगा. इसे "सुपरफ़ूड" माना जाता है. 

इस हरी सब्जी में होती हैं कई पोषक तत्व

पालक में विटामिन ए, सी और के भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसका नियमित सेवन आपकी आंखों की रोशनी को तेज करता है. स्किन में चमक आती है और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता दोगुनी हो जाती है. इतना ही नहीं, पालक में मैग्नीशियम और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह आपकी हड्डियों को स्टील की तरह मजबूत बनाता है और पाचन क्रिया को आसान बनाता है. एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए पालक का सेवन रामबाण दवा का काम करता है. 

स्वाद और स्वास्थ्य में है बेहतरीन

हरी सब्जियों में आने वाले पालक की एक और खास बात यह है कि इसे सैकड़ों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. सिर्फ़ सब्ज़ी के तौर पर ही नहीं, इसे गरमागरम सूप बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है, सलाद के तौर पर कच्चा खाया जा सकता है, पराठे बनाए जा सकते हैं और बच्चों को पसंद आने वाली स्मूदी भी बनाई जा सकती है. इसे आप कैसे भी खाएं, इसका स्वाद अलग होता है और इसके स्वास्थ्य लाभ भी अलग होते हैं.

हफ्ते में 2 से 3 बार खाएं पालक

अगली बार जब आप बाजार जाएं तो पालक जरूर खाएं. हफ़्ते में कम से कम दो या तीन बार पालक खाएं. आप अपने स्वास्थ्य में बदलाव महसूस करेंगे. स्वास्थ्य एक वरदान है, है न? तो, इस सुपरफूड को अभी अपने आहार में शामिल करें और स्वस्थ जीवन का आनंद लें.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए रेलवे विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement