Advertisement

डाइट में शामिल करें ये 3 तरह की चटनी, नसों में जमा Bad Cholesterol की हो जाएगी छंटनी

Bad Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो नसों में जमा होकर ब्लड फ्लो को धीमा करता है. यह दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है.

Latest News
डाइट में शामिल करें ये 3 तरह की चटनी, नसों में जमा Bad Cholesterol की हो जाएगी छंटनी

Bad Cholesterol

Add DNA as a Preferred Source

Chutney to Lower Bad Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण दिल की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. तला-भुना और बाहर का खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है. इसे कम करने के लिए लोग दवाओं का सहारा लेते हैं. आप आयुर्वेदिक उपायों से भी इसे कम कर सकते हैं. इस कम करने के लिए आप इन 3 तरह की चटनी को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए चटनी
अदरक, पुदीने और हरी मिर्च की चटनी

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट हेल्थ का ध्यान रखने के लिए अदरक, पुदीना और हरी मिर्च की चटनी बनाकर खा सकते हैं. एक कप पुदीने के पत्ते, थोड़े धनिया पत्ते, अदरक का टुकड़ा और 2-3 हरी मिर्च पीस लें. इसमें स्वाद के अनुसार नमक मिला लें.


हीमोग्लोबिन की कमी का संकेत देते हैं ये लक्षण, इन 5 चीजों को डाइट में शामिल करते ही होगा बूस्ट


लहसुन, धनिया और हरी मिर्च की चटनी

हरी मिर्च, लहसुन और धनिया की चटनी बनाकर खाने से भी कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं. एक कप कटा हुआ धनिया पत्ता, 4-5 लहसुन की कलियां, 1 छोटा नींबू और नमक- मिर्च लें. इन सभी चीजों को मिक्सी में पीस लें. इसे खाने के साथ खाएं.

लहसुन, धनिया और करी पत्ता चटनी

करी पत्ते की चटनी खाने से आप बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं. इसके लिए लहसुन की कलियां, 4-5 करी पत्ता, थोड़ा सा धनिया पत्ता, 4-5 हरी मिर्च 5 साबुत लाला मिर्च लें. एक पैन में तेल डालें और इसमें लहसुन, करी पत्ता, हरी मिर्च, धनिया पत्ता डालकर पकाएं. इन्हें भून लेने के बाद मिक्सी में डालकर पीस लें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement