Advertisement

Superfood से कम नहीं ये आयुर्वेदिक हरा पाउडर, शरीर को लोहे जैसा बनाता है मजबूत

Ayurvedic Powder: आय़ुर्वेद में बताई गई कुछ जड़ी-बूटियां छोटी-बड़ी बीमारिओं में दवा का काम करती हैं. हालांकि इनमें से ज्यादातर जड़ी-बूटियों के बारे में लोगों को जानकारी भी नहीं है. यहां जानें ऐसी ही एक जड़ी-बूटी के बारे में....

Latest News
Superfood से कम नहीं ये आयुर्वेदिक हरा पाउडर, शरीर को लोहे जैसा बनाता है मजबूत

Ayurvedic Powder Spirulina Benefits

Add DNA as a Preferred Source

आय़ुर्वेद में कई ऐसी जड़ी बूटियों का जिक्र मिलता है, जो छोटी-बड़ी बीमारिओं में दवा का काम करते हैं. हालांकि इनमें से ज्यादातर जड़ी-बूटियों के बारे में लोगों को जानकारी भी नहीं है. इन्हीं में से एक है स्पिरुलिना (Spirulina), जिसे आयुर्वेद में सुपरफूड (Superfood) कहा जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्पिरुलिना पानी में पाया जाने वाला नीला-हरा शैवाल (Algae) होता है. 

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें भरपूर प्रोटीन (Protein), विटामिन (Vitamins), मिनरल (Minerals) और एमिनो एसिड (Amino Acid) पाया जाता है. इसमें 60 प्रतिशत से ज्यादा प्रोटीन और करीब 18 से ज्यादा विटामिन पाए जाते है. आइए जानें इसके फायदे... 

सेहत के लिए है Superfood 
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि 1 चम्मच स्पिरुलिना खाने से आपको 4 ग्राम प्रोटीन, विटामिन-बी1 11% , विटामिन-बी2  15%,  विटामिन-बी3 4%, कॉपर 21% और 11 % आयरन मिलता है. इतना ही नहीं इसमें 20 कैलोरी और 1.7 ग्राम हेल्दी कार्ब्स मिल सकते हैं. इसलिए इसे सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है.  प्रोटीन से भरपूर स्पिरुलिना से विटामिन बी12 समेत कई विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है. 

क्या हैं इसके फायदे? 

  • रक्तचाप को कम करने में मददगार.
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल करे कम 
  • रक्त शर्करा को करे नियंत्रित 
  • ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद
  • दिमागी सेहत सुधारे 
  • पाचन तंत्र करे बेहतर
  • इम्यूनिटी और हीमोग्लोबिन बढाए 
  • मांसपेशियों को बनाए लोहे जैसा मजबूत 

कैसे करें इसका सेवन? 
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसका सेवन पाउडर, कैप्सूल, या टैबलेट के रूप में किया जा सकता है. अगर आप पाउडर का सेवन कर रहे हैं तो इसे पानी, जूस, सूप, स्मूदी, सलाद, या पॉपकॉर्न में मिलाएं. हालांकि इसके सेवन से पहले हेल्थ एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें.  

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)

 खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से..

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement