Advertisement

किडनी और हार्ट समेत कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है गोखरू, जाने कैसे करें सेवन

Gokhru Benefits: गोखरू एक ऐसी जड़ी बूटी है जो कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अच्छी मानी जाती है. आइए यहां जानें गोखरू के फायदे और इसका सेवन कैसे करें.

Latest News
किडनी और हार्ट समेत कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है गोखरू, जाने कैसे करें सेवन

Gokhru Benefits

Add DNA as a Preferred Source

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं जो सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं. इन्हीं में से एक है गोखरू जिसका आयुर्वेद में खूब इस्तेमाल किया जाता है. इसे ट्रिबुलस या पंचर वाइन भी कहते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में औषधीय गुण होते हैं जो कई बीमारियों को दूर रखने का कारगर उपाय है. आइए यहां जानें गोखरू के फायदे और इसका सेवन कैसे करें.

गोखरू के फायदे

किडनी के स्वास्थ्य में 
गोखरू किडनी और यूरिन से जुड़ी समस्याओं में काफी कारगर उपाय माना जाता है. यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त पानी और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और किडनी की फंक्शनिंग को बेहतर कर सकता है.

पुरुषों के यौन स्वास्थ्य में सुधार
गोखरू पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है. यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकता है. यह इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या से छुटकारा दिला सकता है और स्पर्म क्वालिटी को बढ़ा सकता है और पुरुषों की फर्टिलिटी को बेहतर करता है.

दिल के स्वास्थ्य में
गोखरू दिल के लिए स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. गोखरू कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद कर सकता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा दूर हो जाता हैं.

दर्द और सूजन से राहत 
दर्द और सूजन से तुरंत राहत पाने के लिए आप गोखरू का सेवन कर सकते हैं. इसमें ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में सालों पुराने दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद 
गोखरू को त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह एक्जिमा जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. खुजली के इलाज में भी इसे बहुत कारगर माना जाता है. यह बालों की ग्रोथ को भी बढ़ावा देता है और बालों का झड़ना कम करता है.


यह भी पढ़ें:पाचन से लेकर दिल तक, जामुन खाने के ये फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप


गोखरू का सेवन कैसे करें
गोखरू का सेवन कई तरह से किया जा सकता है. आप गोखरू के सूखे फलों का चूर्ण बनाकर गुनगुने पानी या दूध के साथ सेवन कर सकते हैं. गोखरू का काढ़ा पीना भी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. आप गोखरू का सेवन कैप्सूल या टैबलेट के रूप में भी कर सकते हैं जो बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement