सेहत
Giloy Juice: बुखार, सर्दी, खांसी समेत कई समस्याओ में गिलोय का जूस लाभकारी साबित होता है. आइये आपको इसका सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं.
Giloy Juice Benefits: गिलोय एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल समेत कई गुणों से भरपूर है. गिलोय का इस्तेमाल कई तरह से औषधि के तौर पर कर सकते हैं. बुखार, सर्दी, खांसी समेत कई समस्याओ में यह कारगर साबित होता है. आज आपको गिलोय का जूस पीने के फायदों (Benefits of Giloy) के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं कि, गिलोय का जूस किन समस्याओं में लाभकारी है और इसे कैसे तैयार (How To Make Giloy Juice) कर सकते हैं.
बुखार और सर्दी
गिलोय में एंटी-पायरेटिक और एंटी-वायरल गुण होते हैं जो बुखार और सर्दी के लक्षणों को दूर करते हैं. आप सर्दी और बुखार होने पर इसका सेवन कर सकते हैं.
हेल्दी पाचन तंत्र
अगर आप अक्सर कब्ज, अपच और एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं तो गिलोय के जूस का सेवन कर सकते हैं. गिलोय का जूस पाचन के लिए अच्छा होता है.
जोड़ों के दर्द
गिलोय में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार साबित होते हैं. आप गिलोय का जूस पीकर जोड़ों के दर्द और सूजन को कम कर सकते हैं.
डायबिटीज
गिलोय का जूस पीने से नेचुरल तरीके से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं. डायबिटीज मरीज के लिए ब्लड शुगर को काबू में करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है.
इम्युनिटी बूस्ट
इम्यूनिटी को बूस्ट कर बीमारियों से बचाने में भी गिलोय का रस लाभकारी होता है. आप नियमित तौर पर गिलोय का रस पीते हैं तो इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं.
गिलोय का जूस बनाने के लिए सबसे पहले गिलोय की ताजा टहनियां लें और इन्हें अच्छे से धो लें. इन टहनियों को टुकड़ों में काटकर एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें. पानी आधा रह जाने पर गैस बंद कर दें और छानकर पिएं. आप दो हफ्ते तक लगातर इसका सेवन करते हैं तो आपको फायदा देखने को मिलने लगेगा. लेकिन ध्यान रहे आप सिर्फ इससे इलाज न करें आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सवन करना चाहिए.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से