सेहत
New Weight Loss Trend: क्या वाकई घी वाली कॉफी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है? आइए जानते हैं क्या हैं इसके फायदे और नुकसान...
New Weight Loss Trend: आजकल बढ़ते वजन को काबू करने के लिए लोग कई तरह के उपाय माने जाते हैं, घी वाली कॉफी भी इनमें से एक है. इसे बुलेटप्रूफ कॉफी के नाम से भी जाना जाता है. कई फिटनेस एक्सपर्ट्स इस कॉफी को हेल्दी बताते हैं. यह भी दावा किया जाता है की कॉफी में घी (Ghee Coffee) डालकर पीने से वजन कम हो सकता है.
ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या वाकई ऐसा होता है. तो आइए जान लेते हैं वेट लॉस में घी वाली कॉफी कितना फायदेमंद है. इसके सेवन से क्या फायदे मिलते हैं, साथ ही जानेंगे इसके नुकसान भी...
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह कॉफी हाई फैट और लो कार्ब होती है और इसी वजह से यह वेट लॉस में मददगार मानी जाती है. खासतौर से कीटो डाइट करने वालों के लिए यह काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक घी में मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं और भूख को भी कंट्रोल में रखते हैं.
ऐसे में जब आप सुबह खाली पेट घी वाली कॉफी पीते हैं तो यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है. यह फास्टिंग की स्थिति बनाए रखती है. इससे शरीर पहले से जमा फैट को एनर्जी के रूप में इस्तेमाल होता है जो वेट लॉस में मदद करता है.
- एनर्जी बूस्टर होता है, इससे शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती है और थकान कम महसूस होती है.
- भूख लगती है कम, यह पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, इससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती है.
- मेटाबॉलिज्म सुधारती है, यह शरीर की फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करने में मदद करता है.
- दिमाग के लिए होता है फायदेमंद, घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमागी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
क्या हैं इसके नुकसान?
- सबके लिए नहीं, जिन लोगों को फैट डाइजेस्ट करने में दिक्कत है या जिनका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है उन्हें इस कॉफी से परहेज करना चाहिए.
- कैलोरीज ज्यादा होता है. बता दें कि घी में बहुत अधिक कैलोरी होती है, ऐसे में अगर संतुलन न रखा जाए तो वजन बढ़ भी सकता है.
- हार्ट पेशेंट्स के लिए रिस्की, इसके अलावा हाई सैचुरेटेड फैट्स की वजह से दिल के मरीजों को इसे पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
- खाली पेट गैस की समस्या हो सकती है. इसके अलावा कुछ लोगों को खाली पेट यह कॉफी पीने से एसिडिटी या गैस हो सकती है.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर