Advertisement

Winter Health Tips: ठंड में इस तरह करें गुड़-घी का सेवन, खराब पाचन समेत इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Ghee Gud Khane Ke Fayde: गुड़ और घी को एक साथ मिलाकर खाने के कई फायदे हैं. हालांकि आपको इसके सेवन का सही तरीका पता होना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में...

Latest News
Winter Health Tips: ठंड में इस तरह करें गुड़-घी का सेवन, खराब पाचन समेत इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

 Ghee And Jaggery Benefits

Add DNA as a Preferred Source

गुड़ और घी (Ghee And Jaggery) ये दोनों ही चीजें सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती हैं, आयुर्वेद में सालों से इनका इस्तेमाल कई तरह की गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक गुड़ और घी (Ghee Benefits) को एक साथ मिलाकर खाने के कई फायदे हैं. हालांकि आपको इसके सेवन का सही तरीका (Jaggery Benefits) पता होना चाहिए. आइए जानते हैं सेहत के लिए कितना फायदेमंद है गुड़ और घी और इसके सेवन का सही तरीका क्या क्या है... 

गुड़ और घी का सेवन करने के फायदे
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर होने से संक्रमण और बीमार होने का ज्यादा रिस्क होता है. साथ ही इन दिनों  दिनों पेट से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती है. ऐसे में ठंड के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने, शरीर को गर्म रखने और पाचन को बेहतर रखने के लिए आपको गुड़ और घी का सेवन कर सकते हैं. आगे जानें इसके अन्य बड़े फायदे क्या हैं...

कब्ज से मिलती है राहत
तीनों दोष (वात, पित्त और कफ) रहते हैं संतुलित
खून की करता है सफाई
दूर होती है जोड़ों का दर्द की समस्या
वज़न कम करने में मिलती है मदद 
हड्डियां होती हैं मजबूत 
शरीर होता है डिटॉक्सिफ़ाई
त्वचा और बाल रहते हैं स्वस्थ 
एनीमिया की समस्या होती है दूर 
दिमाग के लिए है फायदेमंद
पीरियड्स के दौरान दर्द करता है कम

कब और कितना मात्रा में करें इसका सेवन? 

सही समय- बता दें कि लंच के बाद घी और गुड़ का सेवन करना सबसे अच्छा होता है. 
सही मात्रा-  इसके लिए एक चम्मच घी और एक छोटा टुकड़ा गुड़ काफी होता है. 

नोट- आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक बहुत ज़्यादा घी या गुड़ खाने से शरीर में वसा का जमाव हो सकता है, इसलिए इसके सही मात्रा का ध्यान रखना चाहिए.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से..

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement