Advertisement

Nose Bleeding Causes: हल्के में न लें नाक से खून आने की समस्या, इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत

Nose Bleeding Causes: नाक से खून आना शरीर में पनप रही किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है. अगर आपको लंबे समय से बार-बार ये समस्या हो रही है तो इसे हल्के में लेने की भूल न करें.

Latest News
Nose Bleeding Causes: हल्के में न लें नाक से खून आने की समस्या, इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत

Nose Bleeding Causes

Add DNA as a Preferred Source

नाक से खून (Nose Bleeding) आने की समस्या को आमतौर पर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन, आपकी ये एक गलती आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है. दरअसल, नाक से खून आना शरीर में पनप (Nose Bleeding Causes) रही किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है. अगर आपको लंबे समय से बार-बार ये समस्या हो रही है तो इसे हल्के में लेने की भूल न करें. ऐसे में उन 5 वजहों के बारे में जान लें, जिसके कारण नाक से खून (Nose Bleeding Symptoms) आने की समस्या हो सकती है.

नाक से खून आना इन बीमारियों का हो सकता है संकेत?

हाई बीपी (High Blood Pressure)
एक्सपर्ट्स के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में नाक से खून आ सकता है. इस स्थिति में ब्लड वेसेल्स को नुकसान पहुंच सकता है और इससे आपको ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए और सही से चेक अप करवाना चाहिए. 


यह भी पढ़ें: पेट से दांत दर्द तक की समस्या दूर करता है किचन में रखा ये मसाला, मिलते हैं कई और भी फायदे


एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis)
एथेरोस्क्लेरोसिस एक स्थिति है, जिसमें नसों की दीवारों पर फैट, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों जमा हो जाता है. इस बिल्डअप को प्लाक कहा जाता है और ये प्लॉक धमनियों को संकीर्ण बना देती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और अगर यह समस्या ज्यादा गंभीर हो जाए तो हाई ब्लड प्रेशर के कारण नाक से खून आ सकता है. 

हीमोफिलिया (Hemophilia)
पर्याप्त खून के थक्के बनाने वाले प्रोटीन न बनने के कारण हीमोफिलिया की बीमारी हो सकती है, जो एक दुर्लभ बीमारी है और इस स्थिति मे खून रूकता नहीं है. बता दें कि अगर आपको हीमोफिलिया है, तो ऐसी स्थिति में आपको चोट लगने के बाद अधिक समय तक ब्लीडिंग हो सकता है और खून ठीक से जमा नहीं होता है. इससे आपको नाक से खून की आने समस्या हो सकती है. 


यह भी पढ़ें: कैंसर दे सकता है आपका पसंदीदा Cake! जांच में Red Velvet समेत इन 12 केक को बताया गया हानिकारक  


 

क्रोनिक लिवर डिजीज (Chronic Liver Disease)
लिवर सिरोसिस में भी नाक से खून आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा एपिस्टेक्सिस (Epistaxis) जो कि पुरानी लिवर की बीमारी के कारण होता है और इसमें फ्यूल्ड्स शरीर से बाहर आने लगते हैं, इससे भी बचाव जरूरी है. 

नेसल ट्यूमर (Nasal Tumors)
इसके अलावा परानासल ट्यूमर (Paranasal tumors) जो नाक के चारों ओर हवा से भरे कक्षों में शुरू होते है. इसके कारण भी नाक से ब्लीडिंग हो सकती है. ऐसे में अगर आपको भी नाक से खून आने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो इन स्थितियों को नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर को दिखाएं, ताकि यह गंभीर बीमारी का कारण ना बने और समय पर इसका इलाज किया जा सके..

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement