Advertisement

पेट फूलने को समझते हैं साधारण गैस की समस्या तो न करें ऐसी भूल, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

Stomach Bloating Problem: पेट के फूलने की समस्या को लोग अक्सर गैस की परेशानी सोचकर इग्नोर कर देते हैं. गैस के कारण पेट फूलने लगता है लेकिन पेट फूलने के कारण कई गंभीर कारण भी हो सकते हैं.

Latest News
पेट फूलने को समझते हैं साधारण गैस की समस्या तो न करें ऐसी भूल, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

Health Tips

Add DNA as a Preferred Source

Stomach Bloating Serious Issue: पेट फूलने की शिकायत को लोग अक्सर गैस की समस्या तक ही सीमित समझते हैं. पेट फूलने पर गैस (Stomach Gas) को कम करने के तरह तरह के उपाय करते हैं और दवा खाते हैं. अगर आप हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें को पेट का फूलना सिर्फ गैस नहीं, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण (Stomach Gas Reason) हो सकता है. चलिए जानते हैं कि, आखिर पेट फूलने के पीछे क्या-क्या वजह हो सकती है.

पेट फूलने के कारण (Stomach Gas Reason)

सीलिएक रोग

यह एक प्रकार की ऑटोइम्यून बीमारी है जिसके कारण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है और शरीर के अंगों को नुकसान होता है. इसके होने पर शरीर गेंहू, जौ और राई को पचा नहीं पाता है जिसके कारण आंतों में सूजन आ जाती है. ऐसे में पेट फूलने की परेशानी हो सकती है.

पेट में ट्यूमर

अगर आपको पेट फूलने की समस्या बार-बार होती है तो यह पेट में ट्यूमर की वजह से हो सकती है. पेट फूलने के साथ वजन कम होना, भूख न लगना और लगातार कमजोरी महसूस होती है तो यह ट्यूमर या इंटरनल सिस्ट का संकेत हो सकता है.

जोड़ों में जमा Uric Acid को बाहर निकाल फेंकेंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दर्द, लालिमा और सूजन से मिलेगी राहत

लैक्टोज इनटॉलरेंस

कई लोगों ऐसे होते हैं जिन्हें दूध और दूध से बनी चीजों को पचाने में कठिनाई होती है. इसे लैक्टोज इनटॉलरेंस कहते हैं. इसके कारण भी पेट फूलने, गैस बनने और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है.

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम पाचन से जुड़ी बीमारी है. इसके कारण पेट दर्द, गैस, कब्ज या दस्त की शिकायत रहती है. ऐसे में पेट फूला हुआ महसूस होता है. आपको इसकी पहचान कर दवा लेनी चाहिए.

पाचन तंत्र में संक्रमण

इन सभी के साथ ही पाचन तंत्र में संक्रमण की वजह से पेट फूलने की समस्या हो सकती है. अगर गैस, दस्त और पेट फूलने की समस्या होती है तो यह पाचन में संक्रमण के कारण हो सकता है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.) 

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement