सेहत
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए व्यक्ति को कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने चाहिए. जब शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है.
Foods For Strong Bones: आज हमारी जीवनशैली बहुत व्यस्त हो गई है. जिसके कारण लोग खुद पर ध्यान नहीं दे पाते. इस वजह से हम अक्सर बीमार पड़ जाते हैं या हमारे शरीर में कोई न कोई बीमारी विकसित हो जाती है. इसके साथ ही हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं. अगर आप भी बिना किसी सप्लीमेंट के अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो घर में मौजूद इन चीजों को डाइट में शामिल कर लें.
दूध, दही और पनीर सहित सभी डेयरी उत्पाद हड्डियों को मजबूत करने के लिए सर्वोत्तम माने जाते हैं. हार्वर्ड हेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार, डेयरी उत्पाद कैल्शियम से भरपूर होते हैं और यह कैल्शियम शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाता है. इससे हर उम्र में हड्डियां मजबूत रहती हैं. लोगों को प्रतिदिन डेयरी उत्पादों का सेवन करना चाहिए.
हरी पत्तेदार सब्जियां हड्डियों को मजबूत बनाने में बहुत प्रभावी हो सकती हैं. पालक, सरसों, मेथी और ब्रोकोली जैसी हरी सब्जियां कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन के से भरपूर होती हैं. ये पोषक तत्व हड्डियों के घनत्व को बढ़ाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करते हैं.
बादाम, अखरोट, काजू और पिस्ता जैसे सूखे मेवे मैग्नीशियम, कैल्शियम और स्वस्थ वसा से भरपूर होते हैं. सूखे मेवों में कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. सूखे मेवों का सेवन करने से हृदय और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है.
अंडे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं. अंडे की जर्दी विटामिन डी का अच्छा स्रोत है. विटामिन डी शरीर को कैल्शियम अवशोषित करने में मदद करता है. यदि आपको कैल्शियम के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिले तो आपकी हड्डियां दोगुनी मजबूत होंगी.
मछली खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं. सैल्मन, सार्डाइन और ट्यूना जैसी मछलियाँ विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं. विटामिन डी हड्डियों को कैल्शियम प्रदान करने में मदद करता है, जबकि ओमेगा-3 सूजन को कम करके हड्डियों को क्षति से बचाता है. जो लोग मांसाहारी भोजन नहीं खाते हैं वे अपनी हड्डियों को मजबूत करने के लिए टोफू और सोया दूध जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं. सोया उत्पाद कैल्शियम और प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं. कई सोया उत्पादों को फोर्टिफाइड किया जाता है, तथा उनमें अतिरिक्त विटामिन डी और कैल्शियम मिलाया जाता है.
राजमा, छोले, मसूर और मूंग जैसी फलियां मैग्नीशियम, फास्फोरस और प्रोटीन से भरपूर होती हैं. ये तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. शाकाहारियों के लिए दालें एक संतुलित और पौष्टिक विकल्प हैं. नियमित रूप से दाल खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से