Advertisement

Uric Acid Top Worst Food: ये 6 चीजें खाने से ब्लड में यूरिक एसिड मचा देगा तबाही, किडनी भी काम करना करेगी बंद

यहां आपको छह उन फूड्स और ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो न केवल यूरिक एसिड का कारण होते हैं बल्कि किडनी स्टोन से लेकर किडनी को डैमेज करने की वजह भी होते हैं.

Latest News
Uric Acid Top Worst Food: ये 6 चीजें खाने से ब्लड में यूरिक एसिड मचा देगा तबाही, किडनी भी काम करना करेगी बंद

Food Avoid in High Uric Acid 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार 6 तरह के फूड और ड्रिंक शरीर में हाई यूरिक एसिड का कारण बते हैं और इन चीजों को खाने के बाद निकलने वाला प्यूरीन क्रिस्टल बनकर हड्डियों के साथ ही किडनी को भी खराब करने का काम करते हैं.

ध्यान रहे कि यूरिक एसिड ब्लड में ज्यादा होने से भी किडनी में स्टोन होता है. यूरिक एसिड शरीर में हर उस सॉफ्ट चीजों को टारगेट करता है जहां उसके क्रिस्टल घर बना सकें. इसलिए ये हड्डियों के बीज गैप में ग्रीस का काम करने वाले लिगामेंट्स को हटाकर जमने लगता है और किडनी में जगह बनाकर स्टोन बन जाता है. 

ये 5 फल यूरिक एसिड के क्रिस्टल को कोने-कोने से करेंगे बाहर, हड्डियों में बढ़ेगी चिकनाई- दर्द होगा कम

अगर आपको जोड़ों में दर्द-सूजन महसूस हो या पेट-पीठ के बीच तेज दर्द, मितली, उल्टी, बुखार, ठंड लगना और पेशाब में खून आना दिखे तो  समझ लें कि ये पहला संकते है हाई यूरिक एसिड के कारण किडनी स्टोन का. यदि इन्हें यूरिक एसिड इलाज न किया जाए तो ये  संक्रमण, गुर्दे में सूजन और किडनी को खराब कर सकता है और गठिया की वजह भी बनता है.

चीन में नानचोंग की एक टीम द्वारा किए गए इस शोध ने निष्कर्ष निकाला कि डायबिटीज ही नहीं, यूरिक एसिड के कारण भी किडनी फेल्योर हो सकती है. टीम ने 6 चीजों की पहचान की जो जिसमें अतिरिक्त चीनी होती है और ये जहर समान है.

  1. मीठे फ़िज़ी पेय
  2. प्रिजर्वेटिव फलो के जूस 
  3. चॉकलेट
  4. आइसक्रीम, बिस्कुट-कुकीज
  5. केक-पेस्ट्रीज
  6. बहुत ऑयली नमकीन चीजे

प्रोटीन से भरी ये हरी सब्जियां यूरिक एसिड को करती हैं ब्लॉक, टॉक्सिन फ्री होंगी हड्डियां और किडनी 

अध्ययन के प्रमुख लेखक डॉक्टर शान यिन का कहान है कि अतिरिक्त चीनी के सेवन डायबिटीज से लेकर यूरिक एसिड और किडनी स्टोन तक का कारण है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement