Advertisement

Foamy Urine Remedy: टॉयलेट में झाग आ रहा है तो हो सकते हैं ये कारण, जाने कैसे दूर होगी समस्या?

Foamy Urine Treatment: झागदार पेशाब आना कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हो सकता है. ऐसे में इसकी पहचान कर इस समस्या का समाधान करना बहुत ही जरूरी है चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Latest News
Foamy Urine Remedy: टॉयलेट में झाग आ रहा है तो हो सकते हैं ये कारण, जाने कैसे दूर होगी समस्या?

Foamy Urine

Add DNA as a Preferred Source

Remedy For Foamy Urine: पेशाब से लगातार झाग आने की समस्या किडनी की सेहत पर बुरा असर पड़ने के कारण हो सकती है. किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर करती है लेकिन अगर किडनी पर अधिक दबाव पड़ता है तो पेशाब से झाग आने लगता है. अगर आपके पेशाब में भी हमेशा झाग आता है तो इसका मतलब आपकी सेहत पुरी तरह से स्वस्थ्य नहीं है. आपको इन छोटे लक्षणों की पहचान कर बचाव करना चाहिए.

पेशाब से झाग आने के कारण

शरीर में प्रोटीन की कमी होने के कारण भी पेशाब से झाग आने लगते हैं. इसके अलावा कम पानी पीने के कारण ऐसा हो सकता है. किडनी पर दबाव पड़ने पर यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के कारण पेशाब से झाग की समस्या देखने को मिल सकती है. कई बार डायबिटीज और हाई बीपी में भी ऐसा हो सकता है. आप लगातार इस समस्या को झेल रहे हैं तो इसका इलाज भी आप घर पर ही कर सकते हैं.

पेशाब से झाग की समस्या को दूर करने के लिए तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्ते एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल समेत कई गुणों से भरपूर होते हैं. यह शरीर से विषैले तत्वों को दूर करने का काम करते हैं. यह पेशाब में संक्रमण को भी रोकते हैं. तुलसी के पत्तों को चबाने से किडनी की फिल्टर की क्षमता को बढ़ा सकते हैं. यह पेशाब से झाग आने की समस्या को दूर कर सकता है.

ऐसे करें तुलसी के पत्तों का सेवन

आप सुबह खाली पेट तुलसी के 4-5 पत्तों को ऐसे ही चबाकर खा सकते हैं. इसके अलावा आप गुनगुने पानी के साथ इन पत्तों को सेवन कर सकते हैं. तुलसी की पत्तियों की चाय बनाकर पी सकते हैं और बाजार में मिलने वाले इसके रस और पाउडर का सेवन कर सकते हैं. तुलसी का सेवन इसका आसान, सस्ता और कारगर उपाय है. लेकिन समस्या बनी रहती है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement