Advertisement

Nerves Blockage: नसों को सिकुड़ने से बचाएंगी ये पांच हेल्दी आदतें, नहीं होगा हार्ट और नर्व ब्लॉकेज

Nerve Blockage- सर्दियों में नसें सिकुड़ने लगती है, ऐसे में ये पांच आदतें अपनाने से हार्ट, नसों के दर्द से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी,

Nerves Blockage: नसों को सिकुड़ने से बचाएंगी ये पांच हेल्दी आदतें, नहीं होगा हार्ट और नर्व ब्लॉकेज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Healthy Nerve Habits- सर्दियों में हार्ट ब्लॉकेज, हार्ट अटैक और नसों में खून का नहीं पहुंचना ये सारी समस्याएं बहुत ज्यादा होती हैं. ठंड में तापमान में गिरावट आती है और खून गाढ़ा हो जाता है, ऐसे में नसें सिकुड़ने लगती है और खून सही तरीके से पंप नहीं हो पाता है और दिल तक भी खून पहुंचने में रुकावट आती है. यही नहीं जहां जहां ब्लड फ्लो धीमा होता है वहां वहां दर्द होना शुरू हो जाता है, ये रुकावट आपको हार्ट अटैक, Joint Pain का शिकार बनाती है. ऐसे में आपको कुछ ऐसी आदतों को अपनाना होगा जिससे आपका खून ठीक से चलता रहे और शरीर के हर अंग तक पहुंचे 

दरअसल,ठंड में वातावरण और वायुमंडलीय दबाव कम होने के कारण मांसपेशियों में तनाव व अकड़न होने लगती है, जिससे जोड़ों व नसों पर भी दबाव पड़ता है और दर्द भी होता है. इसलिए ठंड में कमर, पीठ, बैक, जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है. 

यह भी पढ़ें- नसों में दर्द हो, नस चढ़ जाए तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए फाइबर वाली डाइट लें 

आपको अपनी आदतों में सबसे पहले फाइबर आहार शामिल करना चाहिए. जितना हो सके फाइबर युक्त आहार लें इससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है. ताकि आपका हार्ट स्वस्थ रहे. जैसे बींस, नट्स, सीड्स, फल, सब्जियां, सलाद, हरी सब्जियां आदि ज्यादा खाएं, इससे ब्लड फ्लो सही रहता है और नसें सिकुड़ती नहीं हैं. 

एक्टिव रहें 

अगर आप ठंड में फीजिकल एक्टिविटी कम रखेंगे तो आपके दिल को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए जितना हो सके एक्टिव रहें, चलते फिरते रहें. इससे नसें खुल जाएंगी, जाम नहीं होंगी. ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा. चलने, फिरने से आपका शरीर एक्टिव रहेगा

यह भी पढ़ें- घर पर कैसे चेक करें आपको हार्ट ब्लॉकेज है या नहीं, कैसे करें तुरंत इलाज

तनाव कम लें 

ठंड के मौसम में उदासी ज्यादा होती है क्योंकि शरीर में धूप कम लगता है, इससे नसें खुल नहीं पाती और ब्लड सर्कुलेशन भी बहुत अच्छा नहीं होता. तनाव शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है, जब आप तनाव या चिंता में रहते हैं तब आपकी नसें सिकुड़ने लगती है, ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है और दर्द शुरू हो जाते हैं, आपने देखा होगा जैसे ही आप तनाव लेते हैं आपके हाथ पैरों में दर्द शुरू हो जाता है,इसलिए इससे दूर रहें 

स्मोकिंग और नशीले पदार्थों का सेवन कम करें 

धुम्रपान करने से आर्टरीज में धीरे धीरे ब्लॉकेज होना शुरू हो जाता है. विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकलते, निकोटिन नसों में जमा होने लगती है, इसलिए किसी भी तरह के नशीले पदार्थ लेना बंद करें

क्या करें जब नसों में हो दर्द (Home Remedies to treat Nerves Pain)

नसों में दर्द होने पर तेल गर्म करके उसकी मालिश करें
सेंधा नमक डालकर पानी से सिकाई करें, पैर हाथों को टब में कुछ देर रखकर सिकाई करें, इससे दर्द में राहत मिलती है 
मूली का सेवन करें 
नसों में दर्द होने से सेब का सिरका जरूर पिएं, इससे दर्द कम होता है 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement