सेहत
Healthy Brain Tips: हेल्दी माइंड के लिए फिश ऑयल बहुत ही फायदेमंद होता है. इससे दिमाग अच्छे से काम करता है.
डीएनए हिंदीः फिट रहने और अच्छे से काम करने के लिए दिमाग का हेल्दी होना बहुत ही जरूरी है. एक्टिव माइंड के साथ ही और कोई भी काम अच्छे से कर सकते हैं. ऐसे में मेंटल हेल्थ (Healthy Brain) का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है. हालांकि मेंटल हेल्थ का अच्छे से ध्यान (Healthy Brain Tips) रखना इतना आसान नहीं होता है. इसके लिए खास डाइट की जरूरत होती है. दिमाग तेज करने के लिए अक्सर बादाम खाने की सलाह दी जाती है लेकिन आज हम आपको हेल्थी माइंड के लिए फिश ऑयल के फायदे (Fish Oil Benefits For Brain) के बारे में बताने वाले हैं. आइये जानते हैं कि फिश ऑयल दिमाग के लिए कैसे फायदेमंद (Fish Oil For Brain) होता है और इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं.
हेल्दी माइंड के लिए फिश ऑयल (Fish Oil Benefits For Healthy Brain)
दिमाग के लिए फिश ऑयल काफी फायदेमंद होता है. फिश ऑयल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है. दिमाग को हेल्दी रखने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड की जरूरत होती है. ऐसे में फिश ऑयल से माइंड को हेल्दी रख सकते हैं. इसके इस्तेमाल से दिमाग तेज होता है. मेंटल हेल्थ और दिमाग के फंक्शन के लिए यह बहुत ही अच्छा होता है.
दवाई और इंसुलिन से भी काबू में नहीं आ रहा है ब्लड शुगर लेवल तो फॉलो करें ये 5 टिप्स
ऐसे करें फिश ऑयल का इस्तेमाल
मछली के तेल को खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि आप फिश नहीं खाते हैं तो सप्लीमेंट के तौर पर भी इसे ले सकते हैं. इसके लिए आप फिश ऑयल के कैप्सूल ले सकते हैं. सुबह खाने के बाद इसे पानी के साथ ले सकते हैं. फिश ऑयल को सप्लीमेंट के रूप में लेने से फायदा मिलता है. इसके दिमाग के साथ और भी कई फायदे होते हैं. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
फिश ऑयल के फायदे
- दिमाग के साथ ही फैटी एसिड और भी चीजों के लिए फायदेमंद होता है. फिश ऑयल हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है. इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है.
- फिश ऑयल दिमाग के साथ ही आंखों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद गुण आंखों की रोशनी को तेज करते हैं. इससे आंखों का रेटिना स्वस्थ्य रहता है.
- हेल्दी स्किन के लिए भी ओमेगा 3 अच्छा होता है. फिश ऑयल सप्लीमेंट स्किन के लिए बहुत ही अच्छा होता है. यह स्किन की कई समस्याओं को दूर करता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.