सेहत
Covid 19 Cases In Delhi: स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 294 हो गए हैं, इसके अलावा कोरोना के नए वेरिएंट के कारण दिल्ली में पहली मौत की भी खबर आ रही है...
Covid 19 Cases In Delhi: देशभर में कोरोना के मामलों तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 30 मई तक देश भर में 2710 नए मामले दर्ज किए गए हैं. बात करें दिल्ली की तो यहां एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 294 पहुंच गई है. वहीं कोरोना के नए वेरिएंट के कारण दिल्ली में पहली मौत हुई है. मृतक महिला की उम्र 60 साल बताई जा रही है, रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला को पेट की सर्जरी के बाद आंतों में रुकावट की समस्या थी, महिला में कोविड-19 का भी पता चला था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला की मौत से पहले उसे उल्टी के साथ ही पेट में काफी दर्द हो रहा था, जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां टेस्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. राजधानी दिल्ली में इस साल कोरोना के नए वैरिएंट से यह पहली मौत है.
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, केरल में 1,147 मामले, महाराष्ट्र में 424, दिल्ली में 294 और गुजरात में 223 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा तमिलनाडु में 148, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 148 और 116, राजस्थान में 51, उत्तर प्रदेश में 42, पुडुचेरी में 25, हरियाणा में 20, आंध्र प्रदेश में 16, मध्य प्रदेश में 10, गोवा में 7, और ओडिशा, पंजाब और जम्मू कश्मीर में चार-चार मामले सामने आए हैं.
इसके अलावा तीन राज्यों - तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में तीन-तीन मामले सामने आए हैं, मिजोरम और असम में अब तक दो-दो लोगों में कोरोना मिला है. बिहार का आधिकारिक डेटा अभी उपलब्ध नहीं है.
बता दें कि सबसे ज्यादा कोरोना के 1147 एक्टिव केस केरल में हैं, फिर महाराष्ट्र में 424 केस एक्टिव हैं. तीसरे नंबर पर दिल्ली में 223 केस एक्टिव हैं, दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट के कारण पहली मौत की भी पुष्टि हुई है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.