सेहत
ड्राई फ्रूट्स में आने वाली अंजीर सेहत के लिए फायदेमंद होती है. यह बात ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन इसकी मात्रा ज्यादा होते ही यह सेहत को बिगाड़ सकती है. ज्यादा अंजीर पाचन तंत्र से लेकर किडनी तक को खराब कर देती है.
डीएनए हिंदी: (Fig Eating Side Effects) ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स से लेकर डाइटीशियन तक मेवा खाने की सलाह देत हैं. इसकी एक वजह इनका पोषक तत्वों से भरपूर होना है. साथ ही टेस्ट भी लाजवाब होता है, लेकिन इनका ज्यादा सेवन आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है. इसी तरह गुणों से भरपूर ड्राई फूड्स में शामिल अंजीर भी है. अंजीर को पकाकर और सुखाकर दोनों ही तरीकों से खाया जा सकता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में अंजीर खतरनाक हो सकता है. आइए जानते हैं इसके नुकसान...
कैल्शियम की कमी
अंजीर का पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स में से एक है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व कैल्शियम की कमी कर सकते हैं. यह कैल्शियम को अब्जॉर्ब कर लेते हैं. इसे हड्डियां अंदर से कमजोर होने लगती हैं. यह बड़ी समस्या बन जाता है.
फूलने लगता है पेट
कुछ लोग अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए सूखे अंजीर को ज्यादा खाने लगते हैं. ऐसा करना आपके पेट पर भारी पड़ सकता है. इसे पेट में फूलने की शिकायत हो सकती है. यह एसिडिटी और कब्ज भी बढ़ा सकता है.
किडनी को कर सकता है डैमेज
जिन लोगों के किडनी या गाल ब्लैडर में परेशानी होती है. उन्हें भूलकर भी अंजीन का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से अंजीर में पाएं जाने वाले ऑक्सलेट किडनी को डैमेज कर सकते हैं. यह स्प्लीन को खत्म कर सकता है. व्हाइट ब्लड सेल्स बनने की स्पीड धीमी पड़ जाती है.
ब्लीडिंग की समस्या
गर्मियों में अंजीर का सेवन कम मात्रा में करना ही फायदेमंद होता है. इसकी वजह अंजीर की तासीर का गर्म होना है. इसका अधिक सेवन ब्लीडिंग की परेशानी बना सकता है.
लिवर और आंतों को भी पहुंचाता है नुकसान
अंजीर पाचन तंत्र के साथ ही लिवर और आंतों के लिए भी बेहद नुकसानदायक है. इसका ज्यादा सेवन आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है. आंते इस फल के बीजों को आसानी से डाइजेस्ट नहीं कर पाती है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर