Advertisement

Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर होने पर चेहरे और गर्दन के पास दिखते हैं ये 4 लक्षण, इग्नोर करना पड़ेगा भारी

Fatty Liver Symptoms:डॉ. मनोज गुप्ता बताते हैं कि हर Fatty Liver खतरनाक नहीं होता है. फैटी लिवर की अलार्मिंग सिम्पटम है 'ज्वाइंडिस', 'वोमिटिंग', 'भूख न लगना' मोशन में ब्लड आना, आंखों में पीलापन, माथे पर पिगमेंटेशन.' हमारा शरीर हमें बताता है वह बीमार हो रहा है.

Latest News
Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर होने पर चेहरे और गर्दन के पास दिखते हैं ये 4 लक्षण, इग्नोर करना पड़ेगा भारी

क्या है Fatty Liver Disease? 4 स्टेज में होती है ये बीमारी

Add DNA as a Preferred Source

Fatty Liver Symptoms: लिवर इतना खराब ऑर्गन नही है . डॉक्टरों की मानें तो लिवर से अच्छा अंग शरीर में कोई नहीं है क्योंकि यह रीजेनरेट होता है. लेकिन जब फैट पर जब वसा चढ़ जाता है तब लिवर बीमार होना शुरू हो जाता है. और इसके जिम्मेदार भी हम ही हैं जो इसे बीमार कर रहे हैं. मोटापा देश में तेजी से फैल रहा है और लोगों में नशीले पदार्थों का सेवन जिसमें एल्कोहल और स्मोकिंग तेजी से बढ़ी है. यही नहीं सेल्फ मेडिकेशन भी लिवर को  तेजी से डैमेज कर रहा है. यही नहीं कुछ मेटाबोलिक डिसऑर्डर भी हैं जिसकी वजह से लिवर पर फैट आता है जिसमें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और थायरॉयड प्रमुख हैं.


यह भी पढ़ें: Obesity, Alcohol, BP से ज्यादा, सोशल मीडिया से बिगड़ रहा है Liver


Fatty Liver के अलार्मिंग Symptoms
 फैटी लिवर को लाइफ स्टाइल में बदलाव कर रोका और बचा जा सकता है. पीएसआरआई में  लिवर ट्रांसप्लांट के हेड डॉ. मनोज गुप्ता बताते हैं कि हर Fatty Liver खतरनाक नहीं होता है. लिवर पर जब तक ग्रेड 1 का फैट है यह खतरनाक नहीं होता है और अगर इसे यहीं रोक दिया जाए तो फैटी लिवर से बचा जा सकता.

डॉ. गुप्ता बताते हैं. 'फैटी लिवर की अलार्मिंग सिम्पटम हैं:

1.'ज्वाइंडिस'

2.'वोमिटिंग'

3.'भूख न लगना'

4.मोशन में ब्लड आना,

5.आंखों में पीलापन,

6.माथे पर पिगमेंटेशन.'  

डॉ गुप्ता डीएनए हिंदी को बताते हैं हमारा शरीर हमें संकेत देता है वो हमें बार बार बताता है कि वह बीमार हो रहा है. जिसमें बहुत प्रॉमिनेंट होता आपके चेहरे और कान के पास पिगमेंटेशन, चेहरे के आप पास सूजन आदि. शरीर में अचानक लाल धब्बे दिखें तो हमें सावधान हो जाना चाहिए कि लिवर बीमार हो रहा है.  

यही नहीं यहां यह भी जानना जरूरी है कि अगर आपकी फैमिली हिस्ट्री है तो आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है. इसके साथ मेटाबोलिक डिसॉर्डर जैसे थायरॉयड, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या फिर ऐसी ही लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां फैटी लिवर को खतरनाक बना देती हैं.  लेकिन ये लाइफ स्टाइल डिजीज कितनी घातक होती है? इस सवाल के जवाब में डॉ. गुप्ता ने बताया कि अगर मरीज का शुगर अनकंट्रोल होता है और उसे फैटी लिवर भी हो तो उसे कंट्रोल करना जरूरी होता है. यही वो शुरुआत है जहां लिवर डैमेज होना शुरु हो जाता है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण है सदी के नायक अमिताभ बच्चन जो खुद 25 फीसदी जिगर के साथ जी रहे है और जब लिवर तंग करता है तो उन्हें हॉस्पिटल में भरती होना पड़ता है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement