Advertisement

Fatty Liver: कैंसर का कारण बन सकती है फैटी लिवर की समस्या, बचने के लिए अपनाएं ये सरल उपाय

Fatty Liver and Cancer Risk: लोगों का बदलता लाइफस्टाइल हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं समस्याओं का कारण बनता है. इन्हीं में से एक फैटी लिवर की समस्या है.

Latest News
Fatty Liver: कैंसर का कारण बन सकती है फैटी लिवर की समस्या, बचने के लिए अपनाएं ये सरल उपाय

Fatty Liver

Add DNA as a Preferred Source

Fatty Liver Cause Cancer: फैटी लिवर आजकल एक आम समस्या बन गई है. इसमें लिवर में बहुत ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है. फैटी लिवर से लिवर में सूजन, लिवर स्कारिंग और लिवर कैंसर का खतरा रहता है. एक्सरपर्ट्स के मुताबिक शराब पीने से लिवर में सूजन पैदा होने लगते हैं. फैटी लिवर यानी लिवर में सूजन से कैंसर का खतरा भी बढ़ता है. इसके कारण पेट, लिवर और दूसरे कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है.

फैटी लिवर के कारण और लक्षण

लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव के कारण लोगों को डायबिटीज और मोटापे की समस्या होने लगती है. यह नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज का कारण बन सकती है. फैटी लिवर के कारण पीलिया, पेट दर्द, पेट में सूजन, कम भूख लगना, उल्टी और वजन कम आदि समस्याएं हो सकती हैं. यह इसके सामान्य लक्षण हैं. इन लक्षणों के नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क करें. इसके साथ ही आप बचने के लिए कई उपाय अपना सकते हैं.


Brisk Walk से कम होगा Bad Cholesterol, डेली इतनी देर चलने से हेल्दी रहेगा हार्ट


फैटी लिवर से बचाव के लिए उपाय
एक्सरसाइज 

लिवर का फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज करना अच्छा होता है. इससे वजन भी कम होता है. मोटापा भी फैटी लिवर का कारण हो सकता है. बचने के लिए एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें.

हेल्दी डाइट

हेल्दी रहने के लिए संतुलित आहार लेना बहुत ही जरूरी होता है. आपको डाइट में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए. इसके अलावा तले खाने और चीनी से परहेज करें.

शराब न पिएं

शराब पीना फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण होता है. ऐसे में इस समस्या से बचे रहने के लिए शराब का सेवन बंद कर दें. इससे लिवर में फैट जमा हो जाता है. यह लिवर के टिशु को खराब करता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement