Advertisement

Fathers Day 2025: पापा की उम्र हो गई है 40+, ये जरूरी टेस्ट कराएं और दें लंबी उम्र का तोहफा

Fathers Day 2025: अगर पापा की उम्र 40+ हो गई है, तो कुछ जरूरी टेस्ट जरूर कराएं. क्योंकि 40 की उम्र के बाद पुरुषों में कई तरह के शारीरिक बदलाव आते हैं और इसकी वजह से कई स्वास्थ्य जोखिम बढ़ जाते हैं. 

Latest News
Fathers Day 2025: पापा की उम्र हो गई है 40+, ये जरूरी टेस्ट कराएं और दें लंबी उम्र का तोहफा

Fathers Day 2025

Add DNA as a Preferred Source

पिता की उम्र बढ़ने के साथ यह हमारी पहली जिम्मेदारी बनती है कि उनकी सेहत का ध्यान रखें, इसके लिए समय-समय पर पिता की जांच कराना चाहिए. अगर पापा की उम्र 40+ हो गई है, तो कुछ जरूरी टेस्ट जरूर कराएं. क्योंकि 40 की उम्र के बाद पुरुषों में कई तरह के शारीरिक बदलाव आते हैं और इसकी वजह से कई स्वास्थ्य जोखिम बढ़ जाते हैं. 

ऐसे में इन जोखिमों को कम करने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए ज़रूरी है कि पिता का समय समय पर ये टेस्ट कराएं.. इस फादर्स डे (Fathers Day 2025) आप अपने पिता को ये खास मेडिकल टेस्ट तोहफे के रूप में दे सकते हैं. 

ये मेडिकल टेस्ट ज़रूर कराएं 

ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या 40 की उम्र के बाद पुरुषों में एक आम समस्या है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हाई बीपी हृदय रोग, स्ट्रोक और किडनी फेलियर का कारण बन सकता है. ऐसे में नियमित जांच से इसे समय पर पहचान कर नियंत्रित किया जा सकता है. 

ब्लड शुगर टेस्ट

बढ़ती उम्र के साथ मधुमेह का खतरा काफी बढ़ जाता है, बता दें कि ब्लड शुगर टेस्ट (फास्टिंग ब्लड शुगर, पोस्ट-प्रांडियल और HbA1c) से डायबिटीज का पता लगाया जा सकता है, भले ही इसके कोई लक्षण न नजर आएं. समय पर पहचान होने पर आहार और जीवनशैली में बदलाव कर इसे कंट्रोल किया जा सकता है.

जरूर कराएं ये जांच  

इसके अलावा लिपिड प्रोफाइल टेस्ट, प्रोस्टेट कैंसर स्क्रीनिंग और किडनी फंक्शन टेस्ट और लिवर फंक्शन टेस्ट जरूर करा लेना चाहिए, बता दें कि ये टेस्ट किडनी और लिवर के कामकाज का आकलन करते हैं. ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ इन अंगों के स्वास्थ्य की निगरानी करना महत्वपूर्ण हो जाता है. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement