Advertisement

Fastest Way To Cure Uric Acid: ये देसी उपाय तोड़ देंगे जोड़ों में जमा हो रहे यूरिक एसिड के क्रिस्टल, दर्द-सूजन से मिलेगा आराम 

High Uric Acid: हाई यूरिक एसिड के कारण जोड़ों में दर्द, टखनों में सूजन और लालिमा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आप इन समस्याओं से राहत के लिए यहां बताए उपायों को अपना सकते हैं.

Latest News
Fastest Way To Cure Uric Acid: ये देसी उपाय तोड़ देंगे जोड़ों में जमा हो रहे यूरिक एसिड के क्रिस्टल, दर्द-सूजन से मिलेगा आराम 

High Uric Acid

Add DNA as a Preferred Source

यूरिक एसिड की समस्या की वजह से जोड़ों में दर्द, टखनों में सूजन और लालिमा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपको भी जॉइंट्स में दर्द रहता है तो एक बार अपना यूरिक एसिड जरूर चेक करवा लेना चाहिए. जब यूरिक एसिड बढ़ने लगता है तो ये जोड़ों में क्रिस्टल की तरह जमा होने लगता है. इसकी वजह से भयंकर ज्वाइंट पेन की समस्या का सामना करना पड़ता है और सूजन होने लगती है. ऐसे में यूरिक एसिड को कम करने के लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं, इन देसी उपायों से हाई यूरिक एसिड को इन नुस्खों से कम किया जा सकता है... 

यूरिक एसिड कम करने के देसी नुस्खे

आंवला

यूरिक एसिड के मरीज आंवला का सेवन कर सकते हैं, इसमें विटामिन सी और भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और इनसे लिवर और किडनी का फंक्शन बेहतर होता है. इससे बॉडी डिटॉक्स होती है, साथ ही बढ़ा यूरिक एसिड कंट्रोल होता है. इसके लिए आप आंवले का जूस पी सकते हैं. इसके अलावा आंवला की चटनी खा सकते हैं या आंवला पाउडर का सेवन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - इन लोगों के लिए जहर का काम करता है पपीता, गलती से भी नहीं करना चाहिए इसका सेवन

अलसी

हाई यूरिक एसिड के मरीजों के लिए अलसी फायदेमंद होता है, ऐसी स्थिति में आप भीगी हुई अलसी खा सकते हैं. अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसके सेवन से जोड़ों के दर्द और सूजन कम होती है. वहीं अलसी यूरिक एसिड को बैलेंस करती है. ऐसे में रोजाना 1 चम्मच अलसी के बीज 1 गिलास पानी में भिगो दें और सुबह ये पानी छानकर पी लें.  

सेब का सिरका

एप्पल साइडर विनेगर हाई यूरिक एसिड को कम करने में फायदेमंद होता है,  शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करता है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से यूरिक एसिड में होने वाली सूजन कम होती है और दर्द में भी आराम मिलता है. आप 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका डालकर पी सकते हैं. 

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement