Advertisement

Arthritis in Young Adults: क्यों युवाओं में बढ़ रहा है 'गठिया रोग'? जानें क्या हैं कारण और बचाव के उपाय 

कुछ सालों पहले तक गठिया रोग को बुजुर्गों की बीमारी कहा जाता था. लेकिन, अब कम उम्र के युवा भी Arthritis की चपेट में आ रहे हैं. जानें क्य हैं इसके पीछे का कारण और क्यों युवाओं में बढ़ रही है ये समस्या..

Latest News
Arthritis in Young Adults: क्यों युवाओं में बढ़ रहा है 'गठिया रोग'? जानें क्या हैं कारण और बचाव के उपाय 

Arthritis in Young Adults Causes

Add DNA as a Preferred Source

हाल ही में बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने एक पॉडकास्ट में बताया कि वह अर्थराइटिस (Arthritis) की बीमारी से जूझ रही हैं. साइना नेहवाल अभी 34 साल की हैं और जॉइंट्स (Joints Pain) से जुड़ी उस बीमारी से जूझ रही हैं, जिसे कुछ सालों पहले तक बुजुर्गों की बीमारी कहा जाता था. लेकिन, अब कम उम्र के युवा भी गठिया रोग की चपेट (Arthritis in Young Adults) में आ रहे हैं. खासतौर से 20 से 40 साल तक की उम्र के लोगों में जोड़ों में दर्द की समस्या के सबसे ज्‍यादा मामले सामने आ रहे हैं.  

आज पूरी दुनिया में लाखों लोग इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर युवाओं में अर्थराइटिस (Arthritis in Young Adults Causes) की समस्या क्यों बढ़ रही है? इसके पीछे का कारण क्या है, ताकि आप समय रहते इस समस्या को दूर रखने के लिए जरूरी कदम उठा सकें.

गठिया रोग
एक्सपर्ट्स के मुताबिक जोड़ों में होने वाला हर दर्द गठिया नहीं होता है. बता दें कि 4 से 6 हफ्ते तक जोड़ों में दर्द, सुबह उठते ही जोड़ों में दर्द, दवाई खाने से भी दर्द का ठीक न होना गठिया के लक्षण हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में इसपर ध्यान देना जरूरी है. क्योंकि गठिया का इलाज जितना जल्दी शुरू होगा मरीज को उतना ही जल्दी लाभ मिल सकता है.  


यह भी पढ़ें: कैंसर दे सकता है आपका पसंदीदा Cake! जांच में Red Velvet समेत इन 12 केक को बताया गया हानिकारक  


इसके अलावा गठिया यानी अर्थराइटिस अलग-अलग प्रकार के होते हैं और इनके कारण और लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं. इनमें सबसे आम ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड गठिया है.  बता दें कि गठिया के लिए कोई विशेष इलाज नहीं है और इलाज का तरीके गठिया के प्रकार पर निर्भर करता है.

क्यों युवाओं में बढ़ रहा ये रोग? 
युवाओं में अर्थराइटिस का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक देर रात तक जागना, सुबह देर तक सोना, बॉडी को एक्टिव नहीं रखना, वजन का ज्यादा होना, धूम्रपान करने, एक ही पोजीशन में ज्यादा समय तक रहने, जोड़ में चोट और खराब डाइट का सेवन करने के कारण 20 साल से 40 साल की उम्र के लोग भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. 

इससे कैसे करें बचाव?
इस समस्या को दूर रखने के लिए डाइट में ऐसे फूड्स का सेवन करें जिसमें सभी पोषक तत्व शामिल हों,  डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करें, रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं. इसके अलावा अगर आपको गाउट है तो शराब और कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें. साथ ही अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाएं और अपनी फिटनेस पर ध्यान दें. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement