Advertisement

गलती से खा गए एक्सपायरी हो चुकी दवा तो क्या होगा? जानें कितनी खतरनाक होती हैं Expired Medicines

Expired Medicine Side Effects on Health: हर दवा के ऊपर एक एक्सपायरी डेट लिखी होती है. इस तारीख के बाद इसका इस्तेमाल करना फायदे की बजाय नुकसान का कारण बन सकता है. इसलिए एक्सपायरी हो चुकी दवा का सेवन करने से बचना चाहिए.

Latest News
गलती से खा गए एक्सपायरी हो चुकी दवा तो क्या होगा? जानें कितनी खतरनाक होती हैं Expired Medicines

Expired Medicine

Add DNA as a Preferred Source

Side Effects of Expired Medicine: तबीयत खराब होने पर लोग डॉक्टर से संपर्क करते हैं और दवा का सहारा लेते हैं. दवा के जरिए छोटी से छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों तक का इलाज होता है. दवा के इस्तेमाल की अवधि होती है अगर इसके बाद इसे लिया जाए तो यह काम नहीं करती है. यहां हम दवा की एक्सपायरी डेट की बात कर रहे हैं. दवा के ऊपर लिखी एक्सपायरी डेट के बाद दवा लेते हैं तो यह शरीर में कई तरह की समस्‍याएं का कारण बन सकती है. गलती से एक्सपायरी दवा खा लेते हैं तो क्या होगा चलिए जानते हैं.

एक्सपायरी दवा खाने के नुकसान

कोई भी व्यक्ति जानकर एक्सपायर हो चुकी दवा नहीं खाएगा लेकिन अगर गलती से आप ऐसी भूल कर बैठते हैं तो एक्सपायरी दवा खाने से कई नुकसान हो सकते हैं.

- पेट में दर्द होना
- उल्‍टी या मतली
- स‍िर में दर्द होना
- रैशेज, दाने और खुजली
- पेट में जलन और एस‍िड‍िटी

अब बिना सुई के लगाए जा सकेंगे इंजेक्शन, इस नई तकनीक बच्चों का डर और इंफेक्शन का खतरा होगा खत्म

गलती से खा लें एक्सपायरी दवा तो क्या करें?

आप गलती से एक्सपायरी दवा खा लेते हैं तो पता चलते ही डॉक्टर से संपर्क करें. अगर आप एक्सपायरी ल‍िक्‍व‍िड दवा पी है तो खूब पानी पिएं. इससे यूरिन के जरिए दवा निकल जाएगी. अगर एक्सपायरी दवा लेने से ज्यादा दिक्कत होती है तो ब्‍लड टेस्‍ट, ल‍िवर और क‍िडनी टेस्‍ट की नौबत आ सकती है.

क्या करें एक्सपायरी दवाओं का?

आपको एक्सपायरी दवाओं को घर से निकाल देना चाहिए. इन्हें फेंक देना ही अच्छा है. इन दवाओं को कूड़े में फेंक दें. दवा को डिस्पोज करते समय दवा पर ल‍िखी सावधानी का ध्यान रखें.

यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement