सेहत
Antibiotics Uses: लोग दर्द और बीमारी से राहत के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करते हैं. लेकिन इन दवाओं का अधिक सेवन करना आफत का कारण बन सकता है.
Antibiotics Side Effects: तबीयत खराब होने पर कई लोग एंटीबायोटिक दवाएं लेकर खुद से इलाज करने लगते हैं. यह दवाएं शरीर में खराब बैक्टीरिया को मारने का काम करती है और इससे सेहत अच्छी होती है. हालांकि, इन दवाओं का अधिक इस्तेमाल करना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. अगर आप छोटी-छोटी समस्याओं में एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आंतों को नुकसान हो सकता है. आपको इससे बचने के लिए सर्दी-जुकाम, गले में खराश या कोई भी समस्या होने पर केमिस्ट से दवा लेने से बचना चाहिए.
आंतों को नुकसान
एंटीबायोटिक्स दवाएं लेने से आंतों को नुकसान होता है. आंतों में कई सारे अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पेट और पाचन को बेहतर रखते हैं लेकिन एंटीबायोटिक दवा लेने से यह बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं. इससे आंतों को नुकसान होता है.
शरीर में तेजी से पिघलने लगेगा Bad Cholesterol, बस रोज खाली पेट पानी में मिलाकर पीएं ये एक चीज
पेट संबधी समस्या
अत्यधिक एंटीबायोटिक दवा लेने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट फूलना, भारीपन, गैस बनने जैसी दिकक्तें हो सकती हैं. कई बार समस्या बढ़ने पर डायरिया और कब्ज की परेशानी भी हो सकती हैं.
इम्यून सिस्टम
एंटीबायोटिक्स दवा ज्यादा लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है. एंटीबायोटिक दवा के अधिक लेने से सर्दी, जुकाम जैसी आम समस्याओं जल्दी होती हैं. आपको छोटी-छोटी समस्याओं में एंटीबायोटिक्स लेने से बचना चाहिए.
गंभीर साइड इफेक्ट्स
इन सभी के अलावा एंटीबायोटिक के कई गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं. इन दवाओं के अधिक लेने के कारण दस्त, एलर्जी, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में आपको सावधानी और डॉक्टर की सलाह के साथ ही एंटीबायोटिक का सेवन करना चाहिए.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.