Advertisement

Bad Cholesterol को कम करेंगी ये 2 देसी ड्रिंक्स, नसों की ब्लॉकेज हो जाएगी साफ

Reduce Bad Cholesterol: नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल के जमा होने से ब्लड फ्लो प्रभावित होता है जिसका असर हार्ट हेल्थ पर पड़ता है. आप नसों में जमा गंदगी को साफ करने के लिए इन ड्रिंक को बनाकर पी सकते हैं.

Latest News
Bad Cholesterol को कम करेंगी ये 2 देसी ड्रिंक्स, नसों की ब्लॉकेज हो जाएगी साफ

Bad Cholesterol

Add DNA as a Preferred Source

Cholesterol Control Drinks: बैड कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो नसों में जमा हो जाता है. नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है. बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण आर्टिरीज ब्लॉक हो जाती हैं. इस समस्या से निपटने और कोलेस्ट्रॉल से बंद नसों को खोलने के लिए लोग दवा का सहारा लेते हैं. आप इन देसी उपाय से बंद नसों को खोल सकते हैं. इन दो तरह की ड्रिंक को बनाकर पीने से आपको फायदा मिलेगा. आइये आपको इनके बारे में बताते हैं.

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए देसी ड्रिंक (Drinks to Reduce Bad Cholesterol)

लहसुन, अदरक और नींबू का पानी

आप लहसुन, अदरक और नींबू से देसी ड्रिंक बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं. नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. लहसुन और अदरक में मौजूद गुण भी आर्टिरीज में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. इस देसी ड्रिंक को पीने से आर्टिरीज को क्लीन कर नसों के ब्लॉकेज के खतरे को टाल सकते हैं. यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी कम करेगा.

ऐसे करें तैयार

लहसुन, अदरक और नींबू से ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले 5-6 लहसुन की कलियां, एक इंच अदरक का टुकड़ा और एक नींबू लें. एक बर्तन में पानी गर्म करें और एक गिलास गर्म पानी में लहसुन की कलियां, नींबू का रस और अदरक के टूकड़े को कूटकर डालें. इसे छानकर पिएं. खाली पेट इसका सेवन करने से आपको लाभ मिलेगा.

पीले फल का जूस पीते ही कंट्रोल हो जाएगा यूरिक एसिड, जोड़ों के दर्द और सूजन से मिल जाएगा छुटकारा

अर्जुन की छाल का पानी

अर्जुन की छाल के पानी का सेवन करना बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लाभकारी होता है. यह हार्ट के लिए अच्छी होती है. नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को मेल्ट करने के लिए आप अर्जुन की छाल का पानी बनाकर पी सकते हैं. यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक के रिस्क को कम करता है.

ऐसे करें तैयार

अर्जुन की छाल का पानी बनाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच अर्जुन की छाल मिलाएं. इसे रातभर के लिए भिगोकर छोड़ दें. सुबह इस पानी को किसी बर्तन में डालकर 10 मिनट तक अच्छे से गर्म करें. इसके बाद इसे छानकर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर सेवन करें.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement