सेहत
WHO ने कांगो और युगांडा के कुछ हिस्सों में फैले इबोला प्रकोप को 'पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न' घोषित कर दिया है, एहतियात के तौर पर भारत सरकार ने एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग, सर्विलांस और लैब तैयारियां बढ़ा दी हैं. जानें इससे भारत को कितना खतरा है, देश में पहले कब मिला था इसका केस...
Ebola Virus Update: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ कांगो और युगांडा के कुछ हिस्सों में फैले इबोला प्रकोप को 'पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न' घोषित कर दिया है, यहां अब तक 300 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं, करीब 90 मौतों की खबर है. बता दें कि मध्य अफ्रीका में फैले इबोला वायरस संक्रमण को लेकर भारत सरकार भी सतर्क हो गई है. एहतियात के तौर पर भारत सरकार ने एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग, सर्विलांस और लैब तैयारियां बढ़ा दी हैं. आइए जानते हैं इस वायरस के बारे में, भारत में इसका कितना खतरा है और पहले कब भारत में इबोला वायरस का केस मिला था...
WHO के मुताबिक, इबोला एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जो इबोला वायरस के कारण होती है. यह वायरस संक्रमित व्यक्तियों या जानवरों के रक्त, शरीर के तरल पदार्थ या ऊतकों के सीधे संपर्क में आने से फैलता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इबोला रोग के लक्षण अचानक प्रकट होते हैं, इनमें बुखार, थकान, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और गले में खराश शामिल हैं. गंभीर मामलों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चकत्ते और किडनी और लिवर के कार्य में गड़बड़ी के लक्षण दिखाई देते हैं.
भारत में इबोला वायरस का पहला मामला साल 2014 में सामने आया था, नवंबर 2014 में World Health Organization और भारतीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने Liberia से India लौटी एक भारतीय महिला में इबोला वायरस के अवशेष पाए जाने की पुष्टि की थी. Delhi के एयरपोर्ट पर जांच के दौरान यह केस सामने आया था. उस समय पश्चिम अफ्रीका में इबोला के प्रकोप से 11,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी.
यह भी पढ़ें: Unforgettable People: पहली मुलाकात में ही दिल जीत लेते हैं ये लोग, इन 5 Qualities की वजह से इन्हें भूलना मुश्किल
इसके अलावा 2018 और 2022 में भी Uganda और Democratic Republic of the Congo में इबोला फैलने के दौरान India ने फिर से हाई अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन उस समय भारत में इसका कोई सक्रिय केस दर्ज नहीं हुआ था.
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भारत में फिलहाल इबोला संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है, देश के लिए वर्तमान जोखिम बेहद कम है. ऐसे में घबराने की कोई बात नहीं है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.