सेहत
Benefits of Eating Garlic With Honey: शहद और लहसुन का काम्बिनेशन सेहत के लिए काफी अच्छा होता है. लहसुन को शहद में भिगोकर खाने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं.
Honey Garlic Benefits: रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीजों को कई तरह से औषधी के तौर पर भी प्रयोग किया जाता है. ऐसे ही लहसुन और शहद भी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं. शहद में एंटी-बायेटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं वहीं, लहसुन में एलिसिन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इन दोनों का एक साथ सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने, पाचन दुरुस्त करने में मदद मिलती है. आइये आपको इसके इस्तेमाल और फायदों के बारे में बताते हैं.
कैसे करें शहद और लहसुन का सेवन?
लहसुन के साथ शहद को खाने के लिए एक कांच की बोतल में शहद को लें. इसमें लहसुन की कलियों को छिलकर मिक्स करें. सुबह खाली पेट शहद में पड़ी इन लहसुन की कलियों को चबाकर खाएं. इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे. चलिे इनके बारे में जानते हैं.
शहद और लहसुन खाने के फायदे
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए
नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लहसुन और शहद का सेवन करना अच्छा होता है. कोलेस्ट्रॉल कम होने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है. जिसकी मदद से धमनियों में जमा फैट को बाहर निकलने में मदद मिलती है. यह हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है.
सुस्त पड़ा पाचन तंत्र हो जाएगा दुरुस्त, रोजाना करें ये 5 योगासन, मिलेंगे कई लाभ
सर्दी-जुकाम के लिए
लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन सर्दी-जुकाम को दूर करने में मदद करता है. यह शरीर को गर्म रखता है. इसमें मौजूद एंटी- इंफ्लेमेट्री गुण गले में खराश की समस्या को भी दूर करते हैं.
इम्यूनिटी बूस्ट के लिए
यह इम्यूनिटी को बूस्ट कर बीमारियों से भी बचाता है. शहद में भिगोए अदरक को खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत कर सकते हैं. यह बॉडी को डिटॉक्स कर हेल्थ को अच्छा करता है.
पाचन तंत्र दुरुस्त करने के लिए
पाचन संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज, डायरिया, एसिडिटी, पेट दर्द को दूर करने के लिए लहसुन और शहद को खा सकते हैं. इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है.
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.