Advertisement

ड्राईफ्रूट्स का दिन रात सेवन बिगाड़ सकता है आपका स्वास्थ, डायबिटीज से लेकर बढ़ जाएगा मोटापा

हर चीज की अति बहुत ही खराब होती है. यह कहावत तो आपने सुनी होगी. ड्राई फ्रूट्स के साथ ही यह बात एक सटीक बैठती है. इनका ज्यादा सेवन आपकी हालत खराब कर सकते हैं. 

Latest News
ड्राईफ्रूट्स का दिन रात सेवन बिगाड़ सकता है आपका स्वास्थ, डायबिटीज से लेकर बढ़ जाएगा मोटापा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ड्राई फ्रूट्स और नट्स स्वास्थ के लिए संजीवनी का काम करते हैं. इन्हें नियमित रूप से खाने पर कमजोरी या बीमारी भरा शरीर भी ताकत से भर जाता है. इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को फौलादी बना देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स का सेवन आपकी तकलीफ भी बढ़ा सकता है. इसकी वजह जरूरत से ज्यादा ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना है, जो आपको डायबिटीज से लेकर मोटापे तक का शिकार बना सकते हैं. इसकी वजह पाचन तंत्र भी बिगड़ सकता है. नट्स कब्ज बना देते हैं. आइए जानते हैं ड्राई फ्रूट्स को खाने से वाले नुकसान...  

ज्यादा ड्राई फ्रूट्स शरीर में बना देते हैं ये समस्याएं

Cholesterol Melting Juice: ये 5 जूस होते हैं नेचुरल फैट डिसॉल्विंग एजेंट, कोलेस्ट्रॉल से ब्लॉक हुई नसें कर देंगे साफ

ब्लड शुगर 

ड्राई फ्रूट्स में नेचुरल शुगर पाया जाता है. डायबिटीज मरीजों को इन्हें भिगोकर खाने से लाभ मिलता है, लेकिन इनकी ज्यादा मात्रा आपकी हालत खराब सकते हैं. ज्यादा ड्राई फ्रूट्स के सेवन की वजह से इनमें मौजूद फ्रुक्टोज शरीर में मौजूद ब्लड शुगर को हाई कर सकता है. इसकी वजह से व्यक्ति की समस्याएं बढ़ सकती हैं. 

मोटापा

वजन कम करने की बात आती हैं तो ज्यादातर एक्सपर्ट्स डाइट में खाने की जगह फल और नट्स को शामिल करने की सलाह देते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन वजन को कम करने की जगह बढ़ा देता है. इसकी वजह नट्स में कैलोरी का भरपूर मात्रा में पाया जाना है. यह शरीर के वजन को बढ़ा सकती है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए वर्कआउट के हिसाब से ही ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें. 

ब्लॉकेज की कगार पर पहुंची नसों को खोल देंगे ये 6 फल, खाते ही बैड कोलेस्ट्रॉल भी हो जाएगा कम

कब्ज

ड्राई फ्रूट्स भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाएं जाते हैं. यह आपकी पेट से लेकर स्वास्थ्य को ठीक रखते हैं, लेकिन इनका ज्यादा सेवन आपके पेट की बैंड बजा सकता है. नट्स कब्ज से लेकर पेट में ऐंठन, सूजन और दर्द की समस्या बना देते हैं. ऐसी स्थिति में लेने के देने के पड़ सकते हैं. यानी आपको अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ सकता है. 

अपच की दिक्कत

ड्राई फ्रूट्स में फाइबर पाया जाता है. यह देर तक भूख नहीं लगने देता. मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा आपके पेट को प्रभावित करने लगती है. इसे पचाने में समस्या होजी है, जिसकी वजह से पाचन तंत्र बिगड़ने के साथ ही मरोड़ और लिवर सूजन की परेशानी बन जाती है. 

डायबिटीज मरीजों को बैठने पर मजबूर कर देती हैं ये 4 आदतें, पैरों का हो जाता है बुरा हाल

गैस बना देते हैं ड्राई फ्रूट्स

नट्स का ज्यादा फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ा देता है. इसकी वजह आंते इसे आसानी से हजम नहीं कर पाती हैं. इसे निकलने वाली पोषक तत्व सही से डाइजेस्ट न होने की वजह से गैस और पेट को फूलाने जैसी दिक्कत करते हैं. ऐसी स्थिति से बचने के लिए बादाम और जायफल का सेवन आपको फायदा पहुंचा सकता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement