Advertisement

Nuts Benefits For Cholesterol Diabetes: हाई ब्लड शुगर से है परेशान? शुरू कर दें ड्राई फ्रूट्स का सेवन, कंट्रोल हो जाएगा डायबिटीज

नट्स ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है. जानिए इसके फायदें

Latest News
Nuts Benefits For Cholesterol Diabetes: हाई ब्लड शुगर से है परेशान? शुरू कर दें ड्राई फ्रूट्स का सेवन, कंट्रोल हो जाएगा डायबिटीज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अगर आपको भी डायबिटीज है और ब्लड शुगर का स्तर (High Blood Sugar) बढ़ने लगता है, तो ऐसे में हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है. एक्सपर्ट्स की मानें तो जब एक व्यक्ति ड्राई फ्रूट्स यानी नट्स का सेवन (Dry Fruits Eating Benefits) करता है, तो उसका ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रण (Blood Sugar Level Control) में रहता है. इसकी वजह नट्स में मोनोसैचुरेटेड, विटामिन्स, खनिज पदार्थ, पॉलीसैचुरेटेड फैट्स, फाइबर और फाइटोन्यूट्रिएंट्स का भरपूर मात्रा में पाया जाना है. यह शुगर के मरीजों के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं. 

Diabetes Symptoms: किशोरावस्था में ही शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो न करें इग्नोर, डायबिटीज के होते हैं लक्षण

हाई ब्लड शुगर में ड्राई फ्रूट्स होते हैं फायदेमंद

मूंगफली

मूंगफली में फाइबर भरपूर मात्रा होती है जो कि शुगर कंट्रोल (Sugar Control) करने में मदद करती है. इसके अलावा मूंगफली शुगर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और यह डायबिटीज को भी कंट्रोल करता है.

बादाम

बादाम पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करता है. बादाम में फाइबर, विटामिन-बी12,विटामिन-ई,  और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. बादाम हड्डियों, मांसपेशियों और तंत्रिका के संचालन में सुधार करता है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो नट्स का सेवन करना लाभकारी होगा.  

​पिस्ता

पिस्ता डायबिटीज (Diabetes Control) को बढ़ने नहीं देता है. पिस्ता मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी है. क्योंकि ये पाचन तंत्र, हार्ट को स्वस्थ रखता है.

Benefits Of Brown Rice: ब्राउन राइस खाने से डायबिटीज हो सकता है कंट्रोल, इन्हें खाने के है और भी फायदे

अखरोट

अखरोट ड्राई फ्रूट ओमेगा-3 से भरा होता है. इसमें अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स भी होते हैं, जो ग्लूकोज को कंट्रोल करते है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अपनी डाइट में अखरोट को जरूर शामिल करें. अखरोट रोजाना कितना लेना है. यह डॉक्टर से जरूर जान लें.

काजू

डायबिटीज में काजू कई फायदे मिलते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फैट पाए जाते हैं, जो बॉडी में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकते हैं. काजू का सेवन करने से हार्ट की समस्याओं में भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. काजू का शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल (Good Cholesterol) को बढ़ाकर बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) का लेवल कम करता है.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement