Advertisement

ज्यादा पानी पीना भी सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, जानिए हर दिन कितने लीटर पानी की है जरूरत

Health tips: अक्सर कई लोग स्वस्थ रहने के लिए जरूरत से ज्यादा पानी पीने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है? आइए यहां जानते हैं कि ज्यादा पानी पीने से सेहत पर क्या असर पड़ता है

Latest News
ज्यादा पानी पीना भी सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, जानिए हर दिन कितने लीटर पानी की है जरूरत

water side effects

Add DNA as a Preferred Source

यह तो सभी पता हैं कि पानी जीवन जीने के लिए बहुत जरूरी होता है. हमारे शरीर का  60-70% हिस्सा पानी से बना होता है. यह बॉड़ी टेंपरेचर को कंट्रोल करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने जैसे कई  जरूरी काम करता है. पानी पीने से शरीर कई गंभीर बीमारियों से भी दूर रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकता है? इससे ओवरहाइड्रेशन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं. आइए यहां जानते हैं कि ज्यादा पानी पीने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं और हर दिन कितना पानी पीना चाहिए.

ज्यादा पानी पीने के नुकसान

हाइपोनेट्रेमिया
बहुत ज्यादा पानी पीने से हाइपोनेट्रेमिया हो सकता है, जिसमें खून में सोडियम का स्तर खतरनाक रूप से गिर जाता है. सेल्स के अंदर और बाहर तरल पदार्थों के संतुलन को बनाए रखने के लिए सोडियम जरूरी है.

दिमाग में सूजन
हाइपोनेट्रेमिया के कारण दिमाग के सेल्स में में सूजन आ सकती है. इससे सिरदर्द, भ्रम, मतली, उल्टी और कई गंभीर मामलों में कोमा जैसी स्थिति पैदा हो सकती है जो घातक हो सकती है.

किडनी पर दबाव
ज्यादा पानी पीने से किडनी पर दबाव पड़ सकता है. किडनी पानी को फिल्टर करने और शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करती है. ऐसे में जब आप ज्यादा पानी पीते हैं तो किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है.
 
थकान और मांसपेशियों में कमजोरी
बहुत ज्यादा पानी पीने से थकान और मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में सोडियम और दूसरे इलेक्ट्रोलाइट्स कम हो जाते हैं, जिससे इलेक्ट्रिकल संतुलन बिगड़ जाता है.

दिल से जूड़ी समस्याएं
ज्यादा पानी पीने से भी दिल की समस्याएं बढ़ सकती हैं. ज्यादा पानी शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे दिल पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है और दिल की समस्याएं बढ़ सकती हैं.


यह भी पढ़ें:इन गलतियों के कारण कान के पर्दे फटने का बढ़ जाता है खतरा, रहें सावधान!


बार-बार पेशाब आना 
ज्यादा पानी पीने से बार-बार पेशाब आने की समस्या बढ़ जाती है. इससे आपको अपने रोजमर्रा के कामों में बाधा आ सकती है. इससे रात में आपकी नींद खराब हो सकती है.

हर दिन कितने पानी पीना चाहिए

पीने के पानी की मात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि हर दिन 3- 5 लीटर पानी पी सकते हैं. अगर आप कोई भी फिजिकल एक्टिविटी कर रहे हैं तो आप इस मात्रा को बढ़ा भी सकते हैं. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement