Advertisement

Health Tips: खतरनाक हो सकता है खाली पेट चाय पीना, आंतों और लिवर पर पड़ता है बुरा असर

Khali Pet Chai Pine ke Nuksan: हर किसी के दिन की शुरुआत चाय के साथ ही होती है लेकिन चाय पीने सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. खासकर खाली पेट चाय पीने से नुकसान होता है.

Latest News
Health Tips: खतरनाक हो सकता है खाली पेट चाय पीना, आंतों और लिवर पर पड़ता है बुरा असर

Tea Side Effects

Add DNA as a Preferred Source

Tea Disadvantages: चाय पीना लगभग सभी लोगों को पसंद होता है. लोगों के दिन की शुरुआत चाय के साथ ही होती है. लोग सुबह उठते के साथ ही खाली पेट चाय पीते हैं. लेकिन खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. खाली पेट चाय पीने से कई समस्याओं (Tea Side Effects) का सामना करना पड़ सकता है. खासकर इसका असर लिवर और आंतों पर पड़ता है. चलिए आपको इसके प्रभाव के बारे में बताते हैं.

खाली पेट चाय पीने से लिवर पर असर

खाली पेट चाय पीना लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है. खाली पेट चाय पीने से फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है. आपको सुबह उठते के साथ ही खाली पेट चाय नहीं पीना चाहिए. इससे आपको पेट में गैस बनने की समस्या भी हो सकती है.


गर्मियों में आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये सब्जियां, डाइट में शामिल करने से बचें


चाय पीने से आंतों पर बुरा प्रभाव

चाय पीना आंतों पर भी बुरा असर करता है. चाय में टैनिन होता है जिससे आंतों को नुकसान पहुंच सकता है. चाय में मौजूद टैनिन लिवर में सूजन का कारण बन सकता है. इसलिए आपको खाली पेट चाय पीने से बचना चाहिए. खाली पेट चाय पीना पाचन संबंधी समस्याओं का कारण भी बन सकता है.

कब पिएं चाय?

आपको चाय पीना पसंद है तो सुबह खाली पेट चाय पीने से बचें. आपको चाय पीने से पहले ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजों को खाना चाहिए. आप नाश्ते में कुछ खाने के करीब 1-2 घंटे बाद चाय पी सकते हैं. आपको दिन में एक या दो कप चाय का ही सेवन करना चाहिए. चाय का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement