Advertisement

Soaked fenugreek water: इस पानी को सुबह खाली पेट पी लें, कोलेस्ट्रॉल- शुगर ही नहीं यूरिक एसिड भी होगी कम

स्वास्थ्यवर्धक मेथी के पानी के कई फायदे हैं. मेथी या मेथी के बीज जितने सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, उतने ही फायदेमंद मेथी के दानों को रात भर भिगोकर रखा पानी पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं सर्दियों में मेथी दाने का पानी पीने के फायदे.

Latest News
Soaked fenugreek water: इस पानी को सुबह खाली पेट पी लें, कोलेस्ट्रॉल- शुगर ही नहीं यूरिक एसिड भी होगी कम

मेथी पानी के फायदे

Add DNA as a Preferred Source

मेथी में भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं. इसके अलावा मेथी के दानों में मौजूद पाचक एंजाइम भोजन को पचाने में मदद करते हैं. इसलिए कब्ज और अपच से पीड़ित लोगों के लिए मेथी का पानी पीना फायदेमंद होता है.
 
मेथी के बीज का पानी पीने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है.
 
मेथी के बीज में म्यूसिलेज नामक पोषक तत्व होता है. जो सर्दी खांसी में कारगर है. एक चम्मच मेथी के दानों को गर्म पानी में उबालकर पीने से सर्दी-खांसी ठीक हो जाती है.
  
मेथी के बीज का पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है. इसलिए डायबिटीज वाले लोगों के लिए मेथी के बीज का पानी पीना फायदेमंद होता है.
  
मेथी के बीज में मौजूद फाइबर के कारण सुबह मेथी के बीज का पानी पीने से पेट भरा रहता है. यह भूख को कम करके वजन को नियंत्रित करने या कम करने में मदद करता है.
 
 मेथी के बीज में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट किडनी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. किडनी में पथरी से पीड़ित लोग डॉक्टर की सलाह के अनुसार मेथी का पानी पी सकते हैं. इससे किडनी की पथरी को ख़त्म करने में मदद मिलती है. साथ ही यूरिक एसिड में भी रामबाण है.

मेथी का पानी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. इससे त्वचा संबंधी विकार या एलर्जी से राहत मिलती है. मेथी के एंटीएजिंग गुण त्वचा को चमकदार बनाते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)    

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement