Advertisement

Jaggery Water Benefits:रोज सुबह पिएं ये नेचुरल मेडिसिनल वाटर, इन 5 बीमारियों का है रामबाण इलाज

Health Tips:अगर आप निरोग रहना चाहते हैं या शरीर की बीमारियों से छुटाकरा चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट नेचुरल मेडिसिनल वाटर पीना शुरू कर दें.

Latest News
Jaggery Water Benefits:रोज सुबह पिएं ये नेचुरल मेडिसिनल वाटर, इन 5 बीमारियों का है रामबाण इलाज

Medicinal natural water for good health

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज आपको एक ऐसे नेचुरल मेडिसिनल वाटर के बारे में बताएंगे जिसे आप खुद घर पर तैयार कर सकेंगे और ये पानी कई तरह की बीमारियों की दवा है. शरीर में पल रह कई तरह की बीमारियों को नेचुरली खत्म किया जा सकता है और इसके लिए गुड़ और कुछ हर्ब्स की जरूरत होगी.

गुड़ को प्राकृतिक 'स्वीटनर'  है. आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ गुड़ खाने की तुलना में रोज रात को एक गिलास पानी में गुड़ का एक टुकड़ा डालकर अगली सुबह खाली पेट खाने से आपको ज्यादा फायदा मिलेगा. कई आवश्यक विटामिन और खनिजों की कमी भी पूरी हो जाएगी अगर इसमें कुछ हर्ब्स भी मिला लिए जाएं. तो चलिए जानें कि सुबह गुड़ का पानी पीने के क्या-क्या फायदे हैं और इसे कैसे तैयार करें.

गुड़ का पानी ऐसे करें तैयार

गुड़ का एक टुकड़ा रात भर के लिए पानी में डाल दें और इसमें आप कुछ पुदीने और धनिया की पत्तियां भी कूंच कर मिलाएं. सुबह सारी सामग्री को अच्छे से हिलाकर उसमें नींबू का रस मिला दें, और इस पानी को बासी मुंह पीलें.

गुड़ के पानी से मिलेंगे ये बेशुमार फायदे

1.  हड्डियां मजबूत होंगी
कम उम्र में ही गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होने लगी है. अगर आप नियमित रूप से गुड़ पीते हैं तो आपकी हड्डियां ठीक हो जाएंगी. अध्ययनों से पता चला है कि गुड़ में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो दर्द को कम करने में प्रभावी होते हैं. इसलिए आयुर्वेद डॉक्टर हड्डियों की बीमारियों से बचाव के लिए गुड़ के पानी का सहारा लेने की सलाह देते हैं.

2.  आयरन की कमी दूर होगी

एनीमिया यानी खून की कमी से सांस लेने में तकलीफ और कमजोरी जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं. लेकिन इस गुड़ के पानी को पीने से ये सारी समस्याएं दूर होंगी.

वैसे गुड़ में काफी मात्रा में आयरन होता है. और यह खनिज रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाएगा. परिणामस्वरूप एनीमिया के जाल से आसानी से बचा जा सकता है.

3.  डिटॉक्स ड्रिंक

हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म हमेशा चलता रहता है और इस प्रक्रिया के अंत में शरीर में कई हानिकारक तत्व पैदा करता है. समस्या यह है कि अगर समय रहते इन हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर नहीं निकाला गया तो कई घातक बीमारियां हो सकती हैं. इसीलिए आयुर्वेद विशेषज्ञ शरीर को डिटॉक्स करने के लिए गुड़ के पानी का सहारा लेने की सलाह देते हैं. अगर आप रोज सुबह यह पानी पिएंगे तो शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकल जाएंगे. 

4.  इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बना रहेगा
गुड़ में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम होता है. इसलिए, यह पेय शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए एकदम उपयुक्त है. खासकर, जो लोग चिलचिलाती धूप से लड़ते हुए हर दिन पसीना बहाते हैं, वे सुबह इस पेय को अपने गले से नीचे उतार लेते हैं. इससे शरीर में ऊर्जा की कमी दूर हो जाएगी. 

5.  इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक
इस ड्रिंक का एक गिलास पीने से विटामिन सी, विटामिन बी1, विटामिन बी6 की कमी दूर हो जाएगी. जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी. इतना ही नहीं, इस ड्रिंक में कई फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो छोटी-बड़ी बीमारियों को दूर रखने में मदद करते हैं. तो शरीर को सेहतमंद बनाने के लिए जितनी जल्दी हो सके इस ड्रिंक से दोस्ती कर लें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement