Advertisement

क्या है Preterm C-section, समय से पहले डिलीवरी मां और बच्चे के लिए कितना खतरनाक?

डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका में रहने वाले इंडियन कपल्स 20 फरवरी, 2025 से पहले अपने बच्चों को नागरिकता सुनिश्चित करने के लिए Preterm C-section डिलीवरी का विकल्प चुन रहे हैं, जानें क्या होता है Preterm C-section डिलीवरी और यह मां और बच्चे के लिए कितना खतरनाक है?

Latest News
क्या है Preterm C-section, समय से पहले डिलीवरी मां और बच्चे के लिए कितना खतरनाक?

US Birthright Citizenship

Add DNA as a Preferred Source

जब से अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने जन्म के आधार पर मिलने वाली अमेरिकी नागरिकता (Birthright Citizenship US) को खत्म करने की घोषणा की है, तब से अमेरिका में समय से पहले डिलीवरी कराने की बाढ़ आ गई है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करने के बाद जन्मसिद्ध नागरिकता समाप्त (Birthright Citizenship) करने का आदेश दिया था, जो कि 20 फरवरी से लागू किया जाएगा.  

ऐसे में अमेरिका में रहने वाले इंडियन कपल्स 20 फरवरी, 2025 से पहले अपने बच्चों को नागरिकता सुनिश्चित (Preterm C-section) करने के लिए तत्काल डिलीवरी करा रहे हैं. 

समय से पहले डिलीवरी 
ट्रंप के इस फरमान के बाद अमेरिका में अवैध रूप से या वीजा पर रह रहीं वो महिलाएं जो अपनी प्रेग्नेंसी के सातवें या आठवें महीनें में हैं, वह 20 फरवरी से पहले ही बच्चों के को जन्म देने के लिए समय से पहले सी-सेक्शन डिलीवरी के लिए आवेदन कर रही हैं. बता दें कि अमेरिका के 14वें संविधान संशोधन में बच्चों को जन्मजात नागरिकता (Birthright Citizenship) की गारंटी दी गई थी. लेकिन 150 सालों से चले आ रहे इस कानून को ट्रंप ने खत्म कर दिया है.

Preterm C-section क्या है? 
बता दें कि सी-सेक्शन का अर्थ है ऑपरेशन के जरिए बच्चे की डिलीवरी करवाना, आमतौर पर बच्चे की डिलीवरी या तो सी-सेक्शन से किया जाता है या फिर नॉर्मल तरीके से बच्चा जन्म लेता है. जो महिलाएं दर्द से बचना चाहती हैं और वैजाइनल डिलीवरी से डरती हैं वह सी-सेक्शन कराना ठीक समझती हैं.

हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सी-सेक्शन से भले ही नॉर्मल डिलीवरी का दर्द  कम होता है, पर इससे महिला और बच्चे दोनों को नुकसान हो सकता है. वहीं समय से पहले Preterm C-section का विकल्प चुन रहे हैं तो यह खतरनाक हो सकता है. 

बच्चों के लिए कितना खतरनाक? 
समय से पहले बच्चे का जन्म कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है. इससे मस्तिष्क में रक्तस्राव, श्वास रुक जाना, हृदय गति धीमी होना, पीलिया, फेफड़े की बीमारी, दूध पिलाने में दिक्कत, तापमान नियंत्रण में दिक्कत जैसी अन्य कई बीमारियों का जोखिम बढ़ता है. इसपर ध्यान देना बेहद जरूरी है. 

वहीं मां के लिए ये कम खतरनाक नहीं है, इसके कारण मां को मतली और निम्न रक्तचाप, कमज़ोरी, एंडोमेट्रियोसिस, डीप वेन थ्रोम्बोसिस, प्लेसेंटा से जुड़ी समस्याएं, संक्रमण का खतरा, आंतों या मूत्राशय को नुकसान हो सकता है. इतना ही नहीं कई मामलों में सी-सेक्शन के बाद मां को गर्भाशय को हटाने की जरूरत पड़ सकती है. सी-सेक्शन के बाद मां को रिकवरी में भी ज़्यादा समय लग सकता है. 
 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)

 खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement