Advertisement

सुबह उठते ही इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं गंभीर बीमारी के संकेत

Health care:अगर आपको सुबह उठते ही ये लक्षण नजर आते हैं, तो ये किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकते हैं. इन्हें भूलकर भी नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है.

Latest News
सुबह उठते ही इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं गंभीर बीमारी के संकेत

health care

Add DNA as a Preferred Source

सुबह उठना एक नई शुरुआत का प्रतीक है, लेकिन अगर आपको हर सुबह कुछ अजीब लक्षण दिखने लगें तो यह चिंता का कारण हो सकता है. अक्सर हम इन लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार ये मामूली बदलाव किसी गंभीर बीमारी की चेतावनी या संकेत भी हो सकते हैं? ऐसे में इन्हें हल्के में लेना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. आइए यहां जानते हैं कुछ ऐसे लक्षण जो सुबह उठने के बाद दिखने पर कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

इन लक्षणों को न करें अनदेखा 

ज्यादा थकान या ऊर्जा की कमी
अगर आप ज्यादा थकान या ऊर्जा की कमी महसूस कर रहे हैं तो इस लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह थायराइड, क्रोनिक फटीग सिंड्रोम या डिप्रेशन का संकेत हो सकता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है.

जोड़ों में अकड़न या दर्द
अगर आपको सुबह उठते ही जोड़ों में अकड़न या दर्द महसूस होता है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह गठिया या ऑस्टियोआर्थराइटिस का लक्षण हो सकता है. इसे इग्नोर करना सेहत पर भारी पड़ सकता है. 

लगातार सिरदर्द
अगर आपको सुबह उठते ही लगातार सिरदर्द हो रहा है तो इस लक्षण को अनदेखा नहीं करना चाहिए. यह माइग्रेन, हाई ब्लड प्रेशर या स्लीप एपनिया जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. यह सिरदर्द खतरनाक हो सकता है.

मुंह सूखना और ज्यादा प्यास लगना
अगर सुबह उठते ही आपका मुंह सूखा रहता है और आपको बहुत प्यास लगती है, तो ये डायबिटीज, डिहाइड्रेशन या स्लीप एपनिया जैसी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं. ये लक्षण दिखते ही डॉक्टर से मदद लें.


यह भी पढ़ें:गर्दन दर्द से हैं परेशान? ये आसान उपाय सर्वाइकल दर्द में मिलेगा आराम


सीने में जलन या खट्टी डकारें
अगर आपको सुबह उठते ही सीने में जलन या खट्टी डकारें आती हैं तो इस लक्षण को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह एसिड रिफ्लक्स या पेट से जुड़ी किसी समस्या का लक्षण हो सकता है.

पैरों में सूजन
पैरों या टखनों में सूजन आना भी सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है. यह किडनी की समस्या, हृदय रोग या लिवर जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. यह लक्षण शरीर में पानी के जमाव का संकेत देता है. ऐसे में इस लक्षण को भूलकर भी अनदेखा नहीं करना चाहिए.


(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement