सेहत
Monsoon Health Tips: मानसून के दौरान हमे अपने खान-पान का खास ख्याल रखना होता है ताकि आप मौसमी बीमारियों के खतरे से बच सकें. आइए यहां जानते हैं कि इस मौसम में किन चीजों से परहेज करना चाहिए.
देशभर में मानसून आ चुका है. देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. बारिश का मौसम जब आता है तो देशभर में गर्मी से राहत तो देता है लेकिन अपने साथ कई गंभीर बीमारियां भी लेकर आता है. इस मौसम में नमी बढ़ जाती है और कई जगहों पर जलभराव होने लगता है. इसकी वजह से बैक्टीरिया, वायरस और फंगस पनपते लगते हैं जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में व्यक्ति को अपने खान-पान का बहुत ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है, तो आइए यहां जानें कि बारिश के मौसम में किन चीजों से परहेज करना चाहिए.
कच्ची पत्तेदार सब्जियां
बरसात के मौसम में पालक, गोभी और फूलगोभी जैसी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कम से कम करना चाहिए. इनमें छिपे हुए कीटाणु और लार्वा हो सकते हैं जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इन सब्जियों को कच्चा खाने से बचना चाहिए और अगर आप इन्हें खा रहे हैं तो खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह से धोकर उबाल लें.
खुले में बिकने वाले कटे फल और जूस
बरसात के मौसम सड़क किनारे बिकने वाले या खुले में रखे कटे हुए फल और ताजे जूस का सेवन नहीं करना चाहिए. इन मक्खियां और धूल जम जाती है जिससे उनमें बैक्टीरिया और कीटाणु पनप सकते हैं और सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
सी-फूड
बारिश के मौसम में सी-फूड खाने से बचना चाहिए. इस मौसम में पानी में गंदगी और प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है और सी-फूड खाने से फूड पॉइजनिंग और डायरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.
यह भी पढ़े:किडनी और हार्ट समेत कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है गोखरू, जाने कैसे करें सेवन
तला हुआ और मसालेदार भोजन
इस मौसम में समोसे, पकौड़े जैसे तले और मसालेदार भोजन से बचना चाहिए. इन चीजों के सेवन से अपच, पेट फूलना और पेट खराब जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
पहले से कटे और खुले रखे फल व सब्जियां
बरसात के मौसम में पहले से कटे और खुले फल और सब्जियों का सेवन कम से कम करना चाहिए. ये चीजें बैक्टीरिया और फंगस से संक्रमित हो सकती हैं, जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.