Advertisement

Disease X: इंग्लैंड पर मंडराया एक नई बीमारी का ख़तरा, दुनिया भर में फ़ैलने का डर

Disease X : उस बीमारी को कहा जा रहा है जिसके बारे में कोई ज्ञात जानकारी नहीं है. यह बेहद गंभीर इंटरनेशनल पैंडेमिक के तौर पर उभर सकता है.

Disease X: इंग्लैंड पर मंडराया एक नई बीमारी का ख़तरा,  दुनिया भर में फ़ैलने का डर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूनाइटेड किंगडम में पिछले छः महीने में एक ख़तरनाक बीमारी का साया मंडरा रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार इंग्लैंड में एक नये पैंडेमिक की संभावना प्रबल होती जा रही है.  इसे डिजीज X(Disease X ) का नाम दिया गया है. देश में पिछले 40 सालों में पहली बार जांच के नमूनों में पोलियो के लक्षण पाए गए हैं. पोलियो के इन रोगाणुओं का मिलना राष्ट्रीय घटना माना जा रहा है. पेरेंट्स से कहा गया है कि वे अपने बच्चों को पक्की तौर पर वैक्सीन लगवाएं.  

इस साल और बीमारियों का कहर भी टूट चुका है देश पर 
इंग्लैंड इस साल बीमारियों से जूझ रहा है. ख़तरनाक मंकी पॉक्स के अतिरिक्त इस साल जनवरी की शुरुआत में H5 बर्ड फ़्लू के सैम्पल भी मिले थे. साथ ही लासा बुख़ार के तीन केस भी मिले थे. फरवरी में मिले इन तीन मामलों में एक में पेशेंट की मौत हो गई थी. गौरतलब है कि बेहद घातक मंकीपॉक्स अब तक 800 लोगों को हो चुका है. 
विशेषज्ञों के अनुसार ब्रिटेन में हैज़ा और मीज़ल्स के मामले भी देखने को मिल सकते हैं. हालांकि किसी नयी बीमारी(Disease X ) के आगमन के बारे में पूरी बात की भविष्यवाणी लगभग असंभव है. 
यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग के प्रोफेसर मार्क वुलहाउस के मुताबिक़ यह सदी संक्रामक बीमारियों के उभार के लिए एकदम मुफीद साबित हो रही है. साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में भी और बीमारियों के कदम रखने की आशंका की ओर भी इशारा किया

ये भी पढ़ें-  Hair Tips: बालों को खराब होने से बचाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 8 Nutrients 


क्या है Disease X 

डिज़ीज़ X  उस बीमारी को कहा जा रहा है जिसके बारे में कोई ज्ञात जानकारी नहीं है. यह बेहद गंभीर इंटरनेशनल पैंडेमिक के तौर पर उभर सकता है जिसकी प्रकृति संक्रामक होगी. हालांकि इस बीमारी से निबटने की तैयारियां हो रही हैं और वैक्सीन खोजा जा रहा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement