Advertisement

Diet Soda Side Effect : जीरा सोडा या डाइट सोडा पीने से लिवर हो रहा खराब? कोलेस्ट्रॉल-डायबिटीज तक का खतरा ज्यादा

डाइट सोडा या आर्टिफिशियल स्वीटरन का अत्यधिक सेवन इंसुलिन प्रतिरोध और वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार है जिससे लिवर में फैटी जमा हो सकता है.

Latest News
Diet Soda Side Effect : जीरा सोडा या डाइट सोडा पीने से लिवर हो रहा खराब? कोलेस्ट्रॉल-डायबिटीज तक का खतरा ज्यादा

Diet Soda Side Effect

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो 500 से अधिक कार्य करता है. जहां तक ​​लिवर के मुख्य कार्य की बात है तो यह शरीर से अशुद्धियों को बाहर निकालता है. लिवर भोजन को पचाने का कार्य करता है. शरीर का यह आवश्यक अंग ऊर्जा का भंडारण करता है, प्रोटीन को अवशोषित करता है और हार्मोन का उत्पादन करता है.

अगर आप शरीर के इस महत्वपूर्ण अंग का ख्याल रखना चाहते हैं तो आपको खान-पान का ध्यान रखना होगा. कुछ तरल पेय यानी सॉफ्ट ड्रिंक या सोडा ड्रिंक का सेवन आपके लिवर के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं. पाचन के लिए लोग अक्सर डाइट सोडा या बेकिंग सोडा या जीरा लेमन सोडा पीते हैं लेकिन ये फायदे की जगह लिवर को सड़ाने का काम करता है.

बीएमसी पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार, डाइट सोडा के अत्यधिक सेवन से गैर-अल्कोहल फैटी लिवर रोग का खतरा बढ़ सकता है. पिछले शोध में डाइट सोडा के अधिक सेवन को बीएमआई और रक्तचाप से जोड़ा गया है. इसका सेवन करने से लिवर की सेहत पर सीधा असर पड़ता है. डाइट सोडा में कृत्रिम चीनी का अत्यधिक सेवन इंसुलिन प्रतिरोध और वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार है जिससे लीवर में फैटी जमा हो सकता है.

डाइट सोडा स्वास्थ्य को कैसे नुकसान पहुंचाता है?

डाइट सोडा में एस्पार्टेम और सुक्रालोज़ जैसी कृत्रिम शर्करा होती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है. ये कृत्रिम मिठास कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं. ये मिठास चयापचय संबंधी शिथिलता, आंत माइक्रोबायोटा और हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं. इसके अलावा, डाइट सोडा की अम्लता दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाती है और कई स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती है. WHO ने सैकेरिन जैसे कृत्रिम मिठास के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.

क्या डाइट सोडा से लिवर की समस्या हो सकती है?

लिवर चीनी और कृत्रिम मिठास सहित विभिन्न पदार्थों के चयापचय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इन मिठासों का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है जिससे धीरे-धीरे लिवर का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. डाइट सोडा के अत्यधिक सेवन से लिवर की कोशिकाओं में अतिरिक्त वसा जमा हो सकती है. इसके सेवन से लीवर में सूजन हो सकती है जो समय के साथ खराब हो सकती है. इससे इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है और लिवर से गुड कोलेस्ट्रॉल भी निकलना कम होता है.

जो लोग अधिक वजन वाले, मध्यम आयु वर्ग के या डायबिटीज से पीड़ित हैं, उनमें फैटी लिवर विकसित होने की संभावना अधिक होती है. 

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement