Advertisement

Diabetes Tips For Summer: डायबिटीज के मरीज गर्मियों में जरूर करें ये काम, तेज लू में भी कंट्रोल रहेगा Blood Sugar

खानपान के साथ मौसम भी डायबिटीज के मरीजों की परेशानी बढ़ा देता है. ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखें.

Diabetes Tips For Summer: डायबिटीज के मरीज गर्मियों में जरूर करें ये काम, तेज लू में भी कंट्रोल रहेगा Blood Sugar

Diabetes के मरीज सुबह उठते ही कर लें ये 8 काम, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए ​हिंदी: (Diabetes Blood Sugar Control Tips In Summer) खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से शरीर में पनपने वाली डायबिटीज लाइलाज बीमारियों में से एक है. खानपान से लेकर मौसम तक असर इसके मरीजों पर सीधे तौर पर पड़ता है. ब्लड शुगर के हाई होते ही मौत तक का खतरा बढ़ जाता है. वहीं गर्मियों में डायबिटीज के पेशेंट्स को थकावट और हीट स्ट्रोक का खतरा होता है, क्योंकि यह रोग रक्त वाहिकाओं और तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचाता है. इसे नसें प्रभावित होती है. डायबिटीज पेशेंट्स को ज्यादा पसीना आने की वजह से बॉडी में पानी की कमी हो जाता है. इसके साथ ही ब्लड शुगर हाई होते ही बार बार पेशाब आने की स्थिति में यह समस्या घातक हो जाती है. हालांकि गर्मियों में डाइट से लेकर ये 5 बदलाव कर ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. इसे डा​यबिटीज पेशेंट्स की समस्या भी खत्म हो जाएगी. 

शारीरिक रूप से सक्रिय रहें

गर्मी के मौसम में डायबिटीज के पेशेंट्स के सक्रिय रहना बेहद फायदेमंद और जरूरी है. इसके लिए हर दिन कम से 30 मिनट की सैर करें. सुबह के समय वर्कआउट करने के साथ ही डाइट में छाछ लें. वहीं दोपहर एक बजे से शाम चार से पांच बजे तक बाहर निकलने से बचें. इसे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल हो रहेगा. 

फाइबर से भरपूर भोजन डाइट में करें शामिल

डायबिटीक पेशेंट्स के लिए हाई फाइबर फूड फायदेमंद हो सकते हैं. जिन खाद्य पदार्थों में फाइबर ज्यादाता होता है. वह धीरे धीरे पचते हैं. इसे पेट काफी समय तक भरा रहता है. ब्लड शुगर के स्पाइक्स को रोकता है. ऐसे खाद्य पदार्थ वजन घटाने में भी मदद करते हैं. यह फूड ब्लड प्रेशर से लेकर दिल और कैंसर जैसी घातक बीमारियों ये बचाते हैं. फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों में साबुत अनाज जैसे ओट्स, ब्राउन राइस, साबुत अनाज की ब्रेड और अनाज, फल, बीज, मेवे, सब्जियां जैसे तोरी, गाजर, टमाटर आदि शामिल हैं.

मीठे जूस से करें परहेज 

गर्मियां के मौसम में जब लोग ताजा जूस, स्मूदी और अन्य ताज़ा पेय की ओर आकर्षित होते हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए. इसकी जगह सब्जियों के जूस का सेवन कर सकते हैं. अगर आप गर्मियों में फलों का जूस पीने का मन बना रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि इसे कम मात्रा में लें और उन्हें ताजे फलों के साथ घर पर ही बनाएं.

हाइड्रेटेड रहें

हाई ब्लड शुगर किडनी को भी अतिरिक्त चीनी से छुटकारा पाने के लिए ओवरड्राइव में जाने के लिए मजबूर करता है. शरीर से ज्यादा ब्लड शुगर को निकालने के लिए किडनी का काम भी बढ़ जाता है. इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें. इसे बढ़ते ब्लड शुगर को किडनी पेशाब के रास्ते बाहर कर देती है. साथ ही बॉडी भी हाइड्रेट रहती है. 

शुगर लेवल को समय समय पर करते रहे चेक 

टाइप 1 मधुमेह और टाइप 2 मधुमेह को प्रबंधित करने के लिए नियमित रूप से ब्लड शुगर को चेक करते रहे. आप यह देखने में सक्षम होंगे कि आपकी संख्या क्यों बढ़ती या घटती है, जैसे कि अलग-अलग खाना खाना, अपनी दवा लेना या शारीरिक रूप से सक्रिय रहना.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement