Advertisement

Diabetes Remedy: डायबिटीज के मरीज हरी और लाल सब्जी का बनाएं ये खास जूस, खून से सोख लेगा शुगर, मात्र 5 दिनों में दिखेगा असर 

डायबिटीज एक क्रॉनिकल बीमारी है. मौसम में बदलाव के साथ ही ​इसमें उतार चढ़ाव शुरू हो जाता है. गर्मियों के सीजन में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है. इसकी वजह ब्लड शुगर का स्पाइक होना है. 

Latest News
Diabetes Remedy: डायबिटीज के मरीज हरी और लाल सब्जी का बनाएं ये खास जूस, खून से सोख लेगा शुगर, मात्र 5 दिनों में दिखेगा असर 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Diabetes Patient Home Remedy) डायबिटीज उन लाइलाज बीमारियों में से एक है, जो खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से शरीर में घर कर जाती है. यह ब्लड शुगर को इफेक्ट करता है. ऐसे में डायबिटीज मरीज की समस्याएं बढ़ने लगती है. इसका कोई स्थाई इलाज भी नहीं है. इसे अभी भी सिर्फ लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करके ही कंट्रोल किया जा सकता है. यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार, डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कर लें तो वे शुगर को कंट्रोल कर डायबिटीज को कम कर सकते हैं. 

इन फूड्स में सिर्फ खाने की सामग्री ही नहीं ड्रिंक और जूस भी शामिल है. ऐसे में सिर्फ हरी और लाल इन दो सब्जियों का मिक्स जूस पीने से ही ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में आ जाता है. इतना ही नहीं डायबिटीज के मरीजों का इसका असर सिर्फ 5 दिनों में दिख जाएंगा. 

Uric Acid Reduce: गर्मियां शुरू होते ही डाइट में शामिल कर लें ये 6 सब्जियां, खून से छानकर बाहर कर देंगी यूरिक एसिड

बहुत ही लाभदायक है ये खास जूस

सब्जियां हमारे शरीर को दर्जनों पोषक तत्व देती है. गर्मी और सर्दी में कई मौसमी सब्जियों के खाने से गंभीर बीमारियों का खतरा भी टल जाता है. इसी तरह टमाटार और लौकी भी है. लाल टमटार सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद नारिंगिन नाम का फ्लेवोनोइड्स एंटी डायबिटि के रूप में काम करता है. यह ब्लड शुगर के हाई लेवल को कम करता है. इसकी वजह टमाटर का जीआई इंडेक्स लेवल भी बेहद कम होना है. यह ब्लड शुगर में अचानक आने वाली स्पाइक को रोकता है. वहीं लौकी में 92 प्रतिशत पानी होता है. इसके अलावा फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह भूख को कंट्रोल करने के साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है. इसमें ग्लूकोज की मात्रा बेहद कम होती है. 

इन गुणों से भरपूर हैं टमाटार और लौकी

लाल टमाटर और हरा लौकी दोनों ही बेहद लाभदायक सब्जियों में से एक हैं. टमाटर में लाइकोपीन, बीटा कैरोटीन, पोटैशियम, विटामिन सी, ई और फ्लेवोनॉइड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. वहीं लौकी में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, नियासिन, विटामिन सी, प्रोटीन और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इनका जूस डायबिटीज को कंट्रोल करता है. 

Diabetes Remedy: खून में घुली चीनी को सोख लेता है ये मीठा काला फल, डायबिटीज वालों का ब्लड शुगर कभी नहीं होगा हाई

टमाटर और लौकी के जूस के हैं ये फायदे

टमाटर और लौकी का जूस सिर्फ डायबिटीज ही नहीं कोलेस्ट्रॉल से लेकर शरीर की अन्य बीमारियों को कम करने में लाभदायक है. इनके जूस का नियमित सेवन वजन करने से लेकर फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है. 

कोलेस्ट्रॉल को करता है कम

टमाटर और लौकी का जूस बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व नसों में जमा गंदगी को साफ को ब्लड सर्कुलेशन को सही करते है. इसके साथ ही हार्ट हेल्थ के बेहद लाभदायक है. 

पाचन तंत्र को रखता है मजबूत

टमाटर और लौकी के जूस में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र की पावर को बढ़ाता है. इस जूस का नियमित सेवन कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या को दूर कर सकती है. 

Basi Roti Ke Fayde: बासी रोटी रोज सुबह खाकर देखिए, ब्लड शुगर ही नहीं, इन गंभीर बीमारियों की भी है ये दवा

इम्यूनिटी को करता है बूस्ट

अगर आप बार बार बीमार पड़ते हैं तो इसकी वजह कमजोर इम्यूनिटी है. ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए लौंकी और टमाटर का जूस बेहद फायदेमंद है. इनमे मौजूद विटामिंस और मिनरल्स इम्यूनिटी को बूस्ट कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देते हैं. 

वजन को करते हैं कम

टमाटर और लौकी का जूस वजन करने में भी सहायक है. इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है. इसके साथ ही लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके के साथ ही बढ़ते वजन को कंट्रोल करते हैं. 

फ्री रेडिकल्स के नुकसान से करता है बचाव

इस जूस में एंटी एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह बॉडी को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement