सेहत
Diabetes in Men versus Women: स्टडी के मुताबिक महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को डायबिटीज का जोखिम अधिक होता है, आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण और कैसे कम करें डायबिटीज का जोखिम...
Diabetes in Men versus Women- डायबिटीज की बीमारी इन दिनों लोगों में तेजी से बढ़ रही है, इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार माने जाते हैं. इनमें खराब खानपान, जीवनशैली और कम फिजिकल एक्टिविटी मुख्य हैं. कई स्टडी में यह बात सामने आई है कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को डायबिटीज (Diabetes In Men) का जोखिम अधिक होता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में डायबिटीज का जोखिम अधिक क्यों होता है, इसके पीछे के कारण क्या हैं. साथ ही जानेंगे इससे बचाव के उपाय...
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसके पीछे फैट डिस्ट्रीब्यूशन एक बड़ी वजह हो सकता है, क्योंकि पुरुषों के शरीर में ज्यादातर पेट के हिस्से के आसपास फैट जमा होती है और महिलाओं के शरीर में उनकी जांघों और कूल्हे की मांसपेशियों में फैट जमा होता है. ऐसे में पेट के हिस्से में फैट जमा होने से पुरुषों में आंतों के कार्य प्रभावित होते हैं और इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है. यह डायबिटीज का एक कारण माना जाता है.
पुरुषों में महिलाओं की अपेक्षा अधिक मसल्स मास होता है और मांसपेशियों के टिश्यू ग्लूकोज के अवशोषण और उपयोग के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं, ऐसे में एक्सट्रा मसल्स मास से इंसुलिन रेजिस्टेंस हो सकता है और अगर व्यक्ति की शारीरिक गतिविधि कम हो तो ऐसे में डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है.
इसके अलावा महिलाओं की तुलना में पुरुष अपेक्षाकृत अनहेल्दी खाना खाने की आदत रखते हैं और एक स्टडी की मानें तो पुरुष खाते समय उसकी पौष्टिकता पर ज्यादा विचार नहीं करते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक पुरुष ज्यादा रेड मीट, प्रोसेस्ड फूड, शुगर ड्रिंक्स और फास्ट फूड का सेवन करते हैं, जो डायबिटीज का जोखिम बढ़ाने का काम करते हैं.
यह भी पढ़ें: Sleep Deprived Country: 6 घंटे से कम की नींद लेते हैं 60 फीसदी भारतीय, इन गंभीर बीमारियों का बढ़ रहा रिस्क
इसके अलावा पुरुषों में लंबे समय तक तनाव डाबिटीज का कारक बन सकता है, पुरुष आमतौर पर स्ट्रेस और तनाव होने पर शराब और धूम्रपान का सहारा लेते हैं, इससे डायबिटीज व उससे जुड़ी समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा शारीरिक गतिविधि में कमी पुरुषों में डायबिटीज का जोखिम बढ़ाती है.
आमतौर पर पुरुषों को डायबिटीज से बचने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में आवश्यक बदलाव करने की सलाह दी जाती है, इसके साथ ही रोजाना योग और एक्सरसाइज से डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है और इसके जोखिम को भी कम किया जा सकता है. खानपान, जीवनशैली और फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देकर डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.