Advertisement

World Diabetes Day 2024: क्यों डायबिटीज का शिकार हो रहे कम उम्र के बच्चे? जानें कारण और बचाव के उपाय 

World Diabetes Day 2024 के मौके पर आज हम बात करेंगे कि कम उम्र के बच्चों में आखिर डायबिटीज की बीमारी क्यों बढ़ रही है, इसके कारण और बचाव के उपाय क्या हैं

Latest News
World Diabetes Day 2024: क्यों डायबिटीज का शिकार हो रहे कम उम्र के बच्चे? जानें कारण और बचाव के उपाय 

World Diabetes Day 2024

Add DNA as a Preferred Source

डायबिटीज (Diabetes) आज के दौर में लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है, यह बीमारी तेजी से लोगों को अपना शिकार (Diabetes in India) बना रही है. बड़े ही नहीं बल्कि कम उम्र के बच्चे भी इस गंभीर बीमारी की चपटे में आ रहे हैं. बता दें कि डायबिटीज (Diabetes Treatment) एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसे खत्म नहीं किया जा सकता है, इसे केवल दवाओं की मदद से खानपान में और जीवनशैली में सुधार कर कंट्रोल में रखा जा सकता है. 

आज विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day 2024) के मौके पर आज हम बात करेंगे कि कम उम्र के बच्चों में आखिर यह बीमारी क्यों बढ़ रही है, इसके कारण और बचाव के उपाय क्या हैं, ताकि आप अपने (Diabetes in Children) बच्चे को इस बीमारी का शिकार होने से बचा सकें. 

बच्चों में डायबिटीज? (Diabetes in Kids)
एक स्टडी के मुताबिक दुनियाभर में साल 1990 के मुकाबले 2019 में 10 से 14 साल के बच्चों में 52.06 फीसदी और एक से चार साल के बच्चों में 30.52 फीसदी डायबिटीज के मामले बढ़े हैं, वहीं अगर भारत की बात करें तो यहां 1990 में डायबिटीज की दर 10.92 तो 2019 में 11.68 थी और यह आंकड़ा अन्य देशों के मुकाबले सबसे अधिक था. इतना ही नहीं भारत में डायबिटीज की वजह से बच्चों की मौत का आंकड़ा भी 1.86 फीसदी बढ़ा है...

वहीं साल 2021 में, दुनियाभर में बच्चों और किशोरों में टाइप-2 डायबिटीज के लगभग 41,600 नए मामले दर्ज किए गए और इनमें चीन, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिले. 

यह भी पढ़ें: शरीर में इन Vitamin की कमी से हो सकता है Depression! लक्षण दिखते ही अपनाएं बचाव के ये उपाय

बच्चों में डायबिटीज होने के कारण (Diabetes in Children Causes)

  • बदलती जीवनशैली
  • खानपान में जंक फ़ूड, कोल्ड ड्रिंक्स, और मीठे पदार्थों का ज़्यादा सेवन
  • शारीरिक गतिविधियों की कमी
  • मोटापा बढ़ना
  • परिवार में किसी को डायबिटीज़ होना
  • जागरूकता की कमी
  • ऑटोइम्यून रोग के कारण

कैसे करें बचाव? (Diabetes in Children Prevention)

- डायबिटीज से बच्चों को बचाए रखने के लिए उन्हें ज्यादा फल-सब्जियां खिलाएं और कम मीठे पेय पदार्थ पिलाएं और बच्चों की डाइट में साबुत अनाज, कम वसा वाले मांस, और ड्राई फ़्रूट्स शामिल करें. 

यह भी पढ़ें: आपकी नींद खराब कर सकती है शरीर में इन पौष्टिक तत्वों की कमी, तुरंत दें ध्यान

- रोजाना कम से कम 60 मिनट शारीरिक गतिविधि कराने की आदत डालें, इससे इंसुलिन का उत्पादन संतुलित रहता है. इसके लिए बच्चे साइकिल चलाना, तैरना, रनिंग, फ़ुटबॉल, क्रिकेट, या वॉलीबॉल खेलना जैसे खेलों में हिस्सा ले सकते हैं. 
 
- बता दें कि बढ़ता वजन बच्चों में कई डायबिटीज के अलावा कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाता है, ऐसे में बच्चों के वजन पर ध्यान दें. अधिक वजन होने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है.
 
- इसके अलावा बच्चों को सही समय पर खाना खिलाएं, ज्यादा टीवी और फोन न चलाने दें, भोजन में फ़ाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें. इससे रक्त शर्करा और इंसुलिन के स्तर में वृद्धि को रोका जा सकता है और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बच्चों में कम होता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

  ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement