Advertisement

Diabetes रोगी के लिए दवा की तरह है इस सब्जी के पत्ते, काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

High Blood Sugar: आपको हाई ब्लड शुगर की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो मूली के पत्तों को सेवन कर सकते हैं. यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं.

Latest News
Diabetes रोगी के लिए दवा की तरह है इस सब्जी के पत्ते, काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Diabetes

Add DNA as a Preferred Source

Radish Leaves Benefits: डायबिटीज रोगियों की संख्या हर साल तेजी से बढ़ रही है. आपके आसपास या घर में भी कोई न कोई हाई ब्लड शुगर का मरीज जरूर होगा. अगर आप या घर का कोई सदस्य डायबिटीज से परेशान हैं तो वह मूली के पत्तों का सेवन कर सकता है.

मूली के पत्तों का सेवन करना शुगर मरीज के लिए अच्छा माना जाता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन पत्तों को में कैल्शियम, पोटैशियम, फोलिक एसिड, आयरन, विटामिन ए, प्रोटीन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं.

डायबिटीज में फायदेमंद हैं मूली के पत्ते

मूली के पत्तों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को काबू में रख सकते हैं. इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं. यह शरीर में ग्लूकोज को बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं. इसके साथ ही मूली के पत्तों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है.


गले में दर्द से खाना निगलना भी हो गया है मुश्किल, राहत के लिए अपनाएं ये उपाय


मूली के पत्तों के अन्य फायदे

इन पत्तों का सेवन करना पाचन में सुधार के लिए बेहतर होता है. इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी लाभकारी होता है. इसके पोषक तत्व खराब कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करते हैं जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है.

ऐसे करें मूली के पत्तों का सेवन

- मूली के पत्तों का सेवन सलाद में कर सकते हैं. इसके डायबिटीज में फायदा मिलेगा.
- इन पत्तों का साग बनाकर भी आप खा सकते हैं. इन्हें दाल में भी डाल सकते हैं.
- मूली के पत्तों का पराठा बनाकर भी आप खा सकते हैं. इससे आपको फायदा मिलेगा.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement