Advertisement

Dengue Cases In Delhi: दिल्ली में डेंगू के बढ़े मामले, आपको शरीर में दिखें ये लक्षण तो तुरंत कराएं जांच

Dengue Cases In Delhi: दिल्ली में डेंगू और मलेरिया के केस बढ़े हैं. ऐसे में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों के बीच इसके लक्षणों के बारे में जान लेना जरूरी है, ताकि समय रहते आप इससे बचाव कर सकें...

Latest News
Dengue Cases In Delhi: दिल्ली में डेंगू के बढ़े मामले, आपको शरीर में दिखें ये लक्षण तो तुरंत कराएं जांच

Dengue Cases In Delhi

Add DNA as a Preferred Source

Dengue Cases In Delhi: बारिश का मौसम आते ही डेंगू-मलेरिया के मामले बढ़ने लगते हैं, बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां कई इलाकों में जलभराव के कारण मच्छरों का प्रजनन बढ़ा है और इसी वजह से लगातार डेंगू और मलेरिया के केस भी बढ़े हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में अभी तक मलेरिया के 124 मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा हैं. इसके अलावा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुताबिक, 28 जुलाई तक डेंगू के मामलों की संख्या 277 रही, जो पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा माना जा रहा है. ऐसे में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों के बीच इसके लक्षणों के बारे में जान लेना जरूरी है, ताकि समय रहते आप इससे बचाव कर सकें... 

डेंगू के लक्षण क्या हैं?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपको 2 दिनों से ज्यादा तेज बुखार रहता है, तो हो सकता है कि आपको डेंगू हो गया हो. इस स्थिति में सिर में तेज दर्द या फिर आंखों के पीछे महसूस होने वाला तेज दर्द भी डेंगू की ओर इशारा करता है. इसके अलावा पेट दर्द, मतली और उल्टी की समस्या भी डेंगू का संकेत हो सकती है. 

नजरअंदाज न करें ये लक्षण 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक तेज बुखार की वजह से मांसपेशियों में दर्द महसूस होना या फिर जॉइंट पेन की समस्या होने जैसे लक्षणों को मामूली समझने की गलती न करें, डेंगू के दौरान भी ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं. बता दें कि डेंगू की वजह से आपको बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है. त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते, खांसी, सांस लेने में तकलीफ होने जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं, इस स्थिति में आपको सावधान हो जाना चाहिए. 

 मच्छर से होने वाली बीमारियों के क्या हैं लक्षण? 

  • तेज बुखार होना 
  • तेज बदन दर्द होना 
  • प्लेटलेट्स का गिरना
  • नाक और मुंह से खून बहना
  • ठंड लगना और बुखार आने की समस्या

इन बातों का ध्यान रखें

इससे बचाव के लिए घर में लगे सजावटी पौधों में पानी बदलते रहें और कूलर को साफ रखें, इस स्थिति में पानी को तीन से चार दिन से ज्यादा जमा न होने दें. घर में टूटे हुए बर्तन, टूटे हुए डिब्बे व गमले आदि में पानी जमा होने से रोकें. इसके अलावा मच्छरों की कमी के लिए दवा का छिड़काव करें. साथ ही पानी के कंटेनर में पानी इकठ्ठा होने से रोकें या फिर उसे खाली रखें और ढक कर रखें. 

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर..

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement