Advertisement

Health Sign On Neck-Elbow: कहीं आपकी गर्दन और कोहनी पर तो नहीं दिख रहे हैं ऐसे निशान? हो सकती है ये बीमारी

Health Sign On Neck-Elbow: गर्दन और कोहनी पर दिखने वाले कुछ लक्षण शरीर में पनप रही कई गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करते हैं. इन्हें भूलकर भी नजरअंदाज न करें.

Latest News
Health Sign On Neck-Elbow: कहीं आपकी गर्दन और कोहनी पर तो नहीं दिख रहे हैं ऐसे निशान? हो सकती है ये बीमारी

Health Sign On Neck-Elbow

Add DNA as a Preferred Source

शरीर में अगर कोई भी बीमारी पनपती है तो कुछ ही दिनों में इसके लक्षण नजर आने लगते हैं, ये लक्षण शरीर के अलग हिस्सों में अलग-अलग दिख सकते हैं. ऐसे ही गर्दन और कोहनी पर (Health Sign On Neck) दिखने वाले कुछ लक्षण शरीर में पनप रही कई गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करते हैं. समय रहते अगर इन लक्षणों की पहचान कर इलाज शुरू कर दिया जाए तो इससे बीमारियां जल्द ही ठीक हो सकती हैं. आइए जानते हैं गर्दन और कोहनी पर (Health Sign On Elbow) दिखने वाले ये निशान किन बीमारियों की ओर इशारा करते हैं. 

गर्दन और कोहनी पर दिखने वाले निशान 
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अधिकतर मामलों में कई तरह के त्वचा रोग जैसे एक्जिमा, सोरायसिस और डर्मेटाइटिस जैसी बीमारियों में गर्दन और कोहनी पर काले धब्बे के निशान पड़ने लगते हैं. इसके अलावा ये काले निशान मोटापा की वजह से भी आ सकते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्दन के आगे पीछे काली लाइन होना एकैन्थोसिस नाइग्रिकन्स का संकेत हो सकता है. 

इसके अलावा गर्दन पर दिखने वाले काले निशान और कोहनी पर दिखने वाले काले धब्बे डायबिटीज, हार्मोनल असंतुलन और कुछ दवाएं जैसे कि स्टेरॉयड, हार्मोन दवाएं, और गर्भनिरोधक गोलियां खाने की वजह से हो सकती है. इनकी वजह से ही एकैन्थोसिस नाइग्रिकन्स की बीमारी होती है. ऐसे में अगर आपको ये लक्षण दिखे तो तुरंत इसकी जांच कराएं. 

क्या है इसका मेडिकल इलाज 
बता दें कि ऐसी स्थिति में डाॅक्टर मरीज की स्थिति और बीमारी के अनुसार इलाज करते हैं. अगर गर्दन या कोहनी पर सामान्य काले निशान दिख रहे हैं तो इसके लिए लेजर थेरेपी, केमिकल पील, माइक्रोडर्माब्रेजन के अलावा डॉक्टर द्वारा बताई गई क्रीम और लोशन का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे इस समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलता है. 

गर्दन और कोहनी के काले धब्बों का घरेलू इलाज

- नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड होता है इस समस्या को दूर कर सकता है. 
- दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है.
- बेकिंग सोडा एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है, इसका भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं. 
- शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को पोषण देत है.
- एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो इस समस्या को दूर करने में मदद करता है. 
 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement